numerology mulank 1 should never igonre these three people for growth and success in career न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 1 वाले व्यक्ति इन तीन लोगों को भूलकर भी ना करें नजरअंदाज, साथ मिलते ही शुरु होती है तरक्की, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 1 वाले व्यक्ति इन तीन लोगों को भूलकर भी ना करें नजरअंदाज, साथ मिलते ही शुरु होती है तरक्की

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में मूलांक 1 वालों को खास माना गया है और ये भी बताया गया है कि अगर ये लोग अपने साथ तीन लोगों का साथ बनाकर चलें तो सफलता जरूर हाथ लगती है। 

Sat, 11 April 2026 11:21 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 1 वाले व्यक्ति इन तीन लोगों को भूलकर भी ना करें नजरअंदाज, साथ मिलते ही शुरु होती है तरक्की

Mulank 1 People: अंकशास्त्र में जन्म की तारीख को बहुत ही महत्व दिया जाता है। जन्म वाली तारीख को जोड़कर मूलांक बनता है। हर किसी व्यक्ति का अलग-अलग मूलांक होता है जो उसके जन्म की तारीख के योग से बनता है। इस मूलांक की मदद से ही किसी भी व्यक्ति के स्वभाव का अंदाजा लग जाता है और काफी हद तक उसके भविष्य के बारे में भी जाना जा सकता है। बात की जाए मूलांक 1 की तो न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में इसे सबसे कॉन्फिडेंट और क्रिएटिव मूलांक कहा जाता है।

अंकशास्त्र के आधार पर मूलांक 1 वाले व्यक्ति कई बार जल्दबाजी में फैसला लेते हैं और अपनी ही बात पर टिके होते हैं जोकि अच्छी चीज भी है। हालांकि कई बार इसी आदत के चलते ये अपने आसपास मौजूद कुछ जरूरी लोगों की अहमियत नहीं समझ पाते हैं या फिर दूसरों के प्रति अपनी राय बिना कुछ सोचे-समझे ही बना लेते हैं। अंकशास्त्र के हिसाब से कुछ मूलांक ऐसे हैं जिनका साथ नंबर 1 वाले व्यक्ति को समय रहते मिल जाए तो बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल करने में इन्हें जरा भी देरी नहीं लगेगी।

मूलांक 1 वाले ना करें इन तीन लोगों को नजरअंदाज

मूलांक 2

अंकशास्त्र की नजर में मूलांक 1 और 2 का कॉम्बिनेशन सबसे खतरनाक है। मूलांक 1 वाले व्यक्ति को इन लोगों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। दरअसल मूलांक 2 वाला व्यक्ति शांत होता है लेकिन अपनी समझदारी से अच्छी प्लानिंग करता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी चंद्रमा है और इन्हें हर एक रिश्ता अच्छी तरह से संभालना आता है। मूलांक 1 वाले लोग जब हड़बड़ी में फैसला लेते हैं तो नंबर 2 वाला व्यक्ति इन्हें अच्छा बैलेंस बनाए रखने की सलाह देगा या फिर खुद सपोर्ट बनेगा। अगप मूलांक 1 वाले लोग नंबर 2 की बात सुनें तो कई परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 7 वाले इन तीन बातों से जीत लेते हैं दुश्मनों का भी दिल

मूलांक 5

मूलांक 5 वालों का ग्रह स्वामी बुध है। ऐसे में इनका दिमाग बहुत तेज होता है और इनकी सोच भी बाकी लोगों से काफी अलग होती है। अंकशास्त्र के हिसाब से इनकी सबसे खास बात ये होती है कि ये हर एक परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं। मूलांक 1 वाला व्यक्ति अपने लक्ष्य पर फोकस के साथ काम करता है लेकिन नंबर 5 वाला इन्हें नया रास्ता या आइडिया दे सकता है। ऐसे में मूलांक 1 वालों की सोच का दायरा बढ़ जाएगा और खराब से खराब स्थिति में भी चीजें सही हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 5 वाले प्यार में होते हैं अनलकी? ये है सबसे बड़ी वजह

मूलांक 9

अंकशास्त्र में मूलांक 9 वालों को सबसे हिम्मती और मेहनती माना गया है। ये ऐसे लोग हैं जो मुश्किल से मुश्किल घड़ी में ना सिर्फ साथ देते हैं बल्कि ढाल बनकर खड़े भी रहते हैं। इनकी सबसे अच्छी बात यही है कि अपनों को पूरा सपोर्ट करते हैं और कई बार तो ये खुद को भी भूल जाते हैं। मूलांक 1 वाला व्यक्ति वैसे तो पहले से अपने फैसलों को लेकर मजबूत होता है लेकिन नंबर 9 के चलते इन्हें इमोशनल सपोर्ट मिल जाता है जिससे हर मुश्किल चीज भी आसान हो जाती है। मूलांक 1 वाला व्यक्ति कई बार शुरुआत में नंबर 9 वालों को समझने में गलती कर देता है। हालांकि दोनों का कॉम्बिनेशन जब होता है तो रिजल्ट ऐसा आ सकता है कि सपने में भी नहीं सोचा जा सकता है। ऐसे में मूलांक 1 वालों को अपने साथ इन 3 मूलांकों को जरूर साथ रखना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: खतरनाक है इन 3 मूलांक के लोगों का गुस्सा, लिस्ट में आप हैं शामिल?

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!