Numerology: बर्थ डेट से जानें अपना लकी मंत्र, जाप करने से मिलेंगे कई लाभ
Lucky Mantra Numerology: मूलांक के आधार पर जानें कि आपके लिए लकी मंत्र कौन सा है? साथ ही जानें कि मूलांक वाले मंत्र का जाप करने से आपको क्या लाभ मिल सकता है?

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक के आधार पर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, पसंद-नापसंद से लेकर भविष्य तक का आंकलन किया जा सकता है। हर एक मूलांक का संबंध किसी ना किसी ग्रह के साथ होता है जिसका असर उस पर सबसे ज्यादा होता है। अगर आप अपने जन्मतिथि के अंकों को योग निकालेंगे तो वो आपको मूलांक होगा। आज जानेंगे कि मूलांक के हिसाब से आपके लिए सबसे लकी मंत्र कौन सा है जो जिंदगी को आसान बना सकता है।
मूलांक 1
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 1 वाली कैटेगरी में वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है। सूर्य ग्रह से संबंधित इस मूलांक के लोगों को ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे कॉन्फिडेंस बढ़ता है।
मूलांक 2
मूलांक 2 वालों के लिए ॐ सोमाय नमः मंत्र का जाप करना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इससे मन शांत रहता है। मूलांक 2 चंद्रमा से जुड़ा हैं। जिनका जन्म किसी भी महीने
मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 होता है। इन लोगों के लिए ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
मूलांक 4
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों को ॐ राहवे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। माना जाता है कि इस मंत्र की मदद से जिंदगी में आने वाली उलझनें कम हो जाती हैं।
मूलांक 5
बुध की एनर्जी मूलांक 5 वालों के साथ जुड़ी होती है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को होता है उनका मूलांक 5 होता है। इन लोगों को ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र से कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी होती है।
मूलांक 6
6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का कनेक्शन शुक्र से होता है। इन लोगों को ॐ शुक्राय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इससे रिश्तों में सही बैलेंस आता है।
मूलांक 7
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को जन्मे लोगों को मूलांक 7 होता है। इन लोगों के लिए ॐ केतवे नमः मंत्र का जाप अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इससे मन एकाग्र रहता है।
मूलांक 8
मूलांक 8 वालों के लिए लकी मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप शुभ माना जाता है। जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 होता है। मान्यता है कि इससे धैर्य बढ़ता है।
मूलांक 9
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक का संबंध मंगल ग्रह से है और इन्हें ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इससे कॉन्फिडेंस और साहस बढ़ता है।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन