1/7न्यूमरोलॉजी के अनुसार कुछ मूलांक की जोड़ियां शादी के बाद घर में सिर्फ तनाव लाती हैं। कुछ लोगों में स्वभाव का फर्क इतना ज्यादा होता है कि छोटी-छोटी बातों पर भी बहस होने लगती है और ऐसे में कई बार तो रिश्ता चलाना भी मुश्किल हो जाता है।

मूलांक 1 वालों का स्वामी ग्रह सूर्य है तो 8 वालों का शनि है। ऐसे में मूलांक 1 अपनी बात मनवाना चाहता है तो वहीं 8 वाला इंसान अपनी मर्जी से काम करता है। ऐसे में दोनों के बीच टकराव की स्थिति हमेशा बनती है।

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 3 का स्वामी गुरु और 6 का स्वामी शुक्र है। मूलांक 3 वाले नियम कायदे कानून पसंद आते हैं तो वहीं 6 वाला अपनी मौज मस्ती और आराम में रहता है। शादी के बाद अक्सर इनमें इसी बात को लेकर खिटपिट होती है।

मूलांक 4 पर राहु और 8 पर शनि का असर ज्यादा माना जाता है। दोनों ही अपनी बात पर अड़े रह सकते हैं। ऐसे में घर-परिवार से जुड़े अहम फैसलों पर इनके बहस की संभावना अक्सर बनी रहती है।

न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से मूलांक 4 का नाता राहु और 9 का मंगल से होता है। 4 वाला जिद्दी होता है वहीं मूलांक 9 वाले को गुस्सा ज्यादा आता है। इसी वजह से इनके बीच अक्सर मतभेद होते रहते हैं।

न्यूमेरेलॉजी की गणना के अनुसार मूलांक और 9 में भी कम बनती हैं। एक पर चंद्रमा का असर होता है तो दूसरे पर मंगल का। मूलांक 2 वाला इमोशनल होता है और मूलांक 9 सीधी बात करता है। ऐसे में खिटपिट बढ़ने के चांस अक्सर बनते हैं।

यहां आपको समझना होगा कि किसी भी जोड़ी का रिश्ता केवल मूलांक के हिसाब से नहीं चलता है। अगर दो लोग एक-दूसरे की बात समझें और उसका सम्मान करें तो बड़े से बड़ी लड़ाई भी खत्म हो सकती है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
