numerology perfect bahu best daughter in law born on these date respectful nature supportive blessed by moon and jupiter Numerology: बेटे के लिए ढूंढ रही हैं अच्छी लाइफ पार्टनर? इन तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं सर्वगुण सम्पन्न
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणNumerology: बेटे के लिए ढूंढ रही हैं अच्छी लाइफ पार्टनर? इन तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं सर्वगुण सम्पन्न

Numerology: बेटे के लिए ढूंढ रही हैं अच्छी लाइफ पार्टनर? इन तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं सर्वगुण सम्पन्न

Numerology Best Daughter In Law: न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 2 और 3 वाली लड़कियां परफेक्ट बहू बनती हैं। घर के बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों के साथ इनकी खूब बनती हैं और जल्द ही ये सबकी लाडली बन जाती हैं। आइए जानते हैं कि इनकी और क्या-क्या खूबियां होती हैं?

Garima SinghWed, 3 June 2026 12:59 PM
1/8

ऐसी लड़कियां बनती हैं परफेक्ट बहू

हर मां-बाप की इच्छा होती है कि बेटी की शादी ऐसी लड़की से हो जो घर-परिवार को साथ लेकर चले। सभी चाहते हैं कि बच्चों का घर अच्छे से बसे और उन्हें अच्छा लाइफ पार्टनर मिले। न्यूमेरेलॉजी की मदद से जानिए कि किन तारीखों में जन्मी लड़कियां परफेक्ट बहू का रोल अदा करती हैं। मूलांक 2 और 3 वाली लड़कियां परफेक्ट और अच्छी बहू बनने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। आइए जानिए कैसे?

2/8

मूलांक 2 की लड़कियों पर चंद्रमा का प्रभाव

मूलांक 2 का नाता चंद्रमा से है। ऐसे में 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को जन्मी हुई लड़कियां दिल की साफ होती हैं। दूसरों की फीलिंग्स को ये अच्छे से समझती हैं और हर एक रिश्ते को महत्व देती हैं। अपने इसी स्वभाव के चलते ये परिवार में जल्दी घुल-मिल जाती हैं।

3/8

मूलांक 2 वाली लड़कियां बनाएं रखती हैं अपनापन

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 2 की लड़कियां परिवार में हमेशा अच्छा माहौल बनाए रखने की कोशिश करती हैं। जरूरी फैसलों में परिवार के हर एक सदस्य को साथ लेकर चलना इन्हें अच्छा लगता है और सबकी पसंद का ख्याल रखती हैं। इनकी मौजूदगी से घर में हर कोई अपनापन सा महसूस करता है।

4/8

मूलांक 3 की लड़कियों पर गुरु का प्रभाव

जिन लड़कियों का जन्म 3, 12, 31 या फिर 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होता है। इनका ग्रह स्वामी गुरु यानी बृहस्पति होता है जिसकी वजह से इनमें गजब का कॉन्फिडेंस होता है। मेहनत से ये घबराती नहीं हैं और परिवार के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को सही से बैलेंस करना जानती हैं।

5/8

दिल से निभाती हैं हर जिम्मेदारी

मूलांक 3 वाली लड़कियां हर एक काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती हैं। घर की जरूरतों को ये अच्छे से समझती हैं। हर एक काम परफेक्शन के साथ करना इन्हें बखूबी आता है।

6/8

बड़ों को देती हैं खूब मान-सम्मान

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 3 वाली लड़कियां बड़ों का मान-सम्मान दिल से करती हैं और हर एक की खुशी का ख्याल रखती हैं। इनकी मौजदूगी से घर का माहौल खुशहाल रहता है।

7/8

मूलांक 2 और 3 हैं परफेक्ट

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 2 और 3 वाली लड़कियां हर एक चीज का सही बैलेंस बनाती हैं। इससे परिवार को संभालना आसान हो जाता है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों के साथ इनकी बॉन्डिंग खूब बनती है और घर में ये जल्दी ही सबकी चहेती भी बन जाती हैं।

8/8

रखें इस बात का ध्यान

न्यूमेरेलॉजी आपको कुछ संकेत भर दे सकता है लेकिन हर किसी के गुणों को सिर्फ जन्मतिथि के आधार पर ही नहीं आंक सकते हैं। इंसान का स्वभाव उसकी परवरिश ही नहीं बल्कि सोच पर भी काफी डिपेंड करता है और रिश्ता मैच करने से पहले कम्पैटिबिलिटी भी देखना जरूरी है। डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)