Aaj Ka Ank Jyotish 28 March 2026: कैसा रहेगा मूलांक 1 से लेकर 9 के लिए आज का दिन? पढ़ें अंक राशिफल
Aaj Ka Ank Jyotish 28 March 2026: न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष में मूलांक की मदद से भविष्यवाणी की जाती है। मूलांक बर्थडेट का योग है। जानिए आज का दिन यानी 28 मार्च मूलांक 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 वालों के लिए कैसा जाने वाला है?

Numerology Predictions 28 March 2026, आज का अंक ज्योतिष: न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में मूलांक का अहम रोल होता है। मूलांक के आधार पर ही यहां पर भविष्यवाणी होती है। हर एक मूलांक का स्वामी ग्रह भी होता है, जिसका असर वह हर किसी पर दिखाता है। आज जानिए कि मूलांक के हिसाब से आपका दिन कैसा जाने वाला है?
यहां पढ़ें 28 मार्च के लिए मूलांक 1 से लेकर 9 वालों की भविष्यवाणी
मूलांक 1
आज आपका कॉन्फिडेंस देखते ही बनेगा आप अपने काम को पूरे जोश के साथ पूरा करेंगे। ऑफिस या बिजनेस में आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। सीनियर्स आज आपके काम से खुश रहेंगे। रिश्तों में थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है। ध्यान रखें कि आप छोटी बातों को बड़ा ना बनाएं। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लें। आज जल्दबाजी से बचें। आपका स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। हालांकि आज हेक्टिक शेड्यूल के चलते थकान महसूस हो सकती है इसलिए आराम भी करें।
मूलांक 2
आज इमोशन आप पर ज्यादा प्रभाव डाल सकते हैं। ऐसे में आज के दिन आप कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। परिवार और पार्टनर के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। अपने लिए भी समय निकालें। काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। धैर्य रखना जरूरी है। खर्चे आज थोड़े बढ़ सकते हैं इसलिए बजट बनाकर ही चलें। खुद को शांत रखने की कोशिश करें। खानपान का ध्यान दें।
मूलांक 3
आज आपको प्रोफेशनल लाइफ में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य में लाभ देंगी। आज आपको करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा लेकिन खानपान का ध्यान रखें। पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।
मूलांक 4
आज आपको काम का प्रेशर थोड़ा ज्यादा हो सकता है। चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। पुराने दोस्तों या जान-पहचान के लोगों से बातचीत हो सकती है जो आपके काम में मदद कर सकते हैं। पैसों के मामले में सावधानी रखेंगे तो अच्छा होगा। फालतू के खर्चे से बचें। तनाव से दूर रहने के लिए थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें और परिवार के साथ भी वक्त बिताएं।
मूलांक 5
आज का दिन बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है। आप कोई नई प्लानिंग बना सकते हैं या नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। कहीं पर ट्रैवल के योग बन सकते हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेंगे। धन लाभ के संकेत हैं। हालांकि आपको इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन खुश रहेगा।
मूलांक 6
आज परिवार और रिश्तों पर ध्यान देने का अच्छा दिन है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा इससे आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। काम में लगातार ग्रोथ बनी रहेगी। खर्च आज थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए शुरुआत से ही सही बैलेंस बनाकर चलें। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। जंकफूड से दूर रहें।
मूलांक 7
आज आप हर काम सोच-समझकर करें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। काम में मन लगाएं। सफलता मिलने के पूरे-पूरे योग बन रहे हैं। आज आध्यात्मिक या फिर धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि थोड़ी बढ़ सकती है। जिससे मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है लेकिन आज ज्यादा तनाव लेने से बचें। तनाव की स्थिति में धीमा संगीत सुनें या फिर मेडिटेशन करें
मूलांक 8
आज आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन भविष्य में इसका अच्छा रिजल्ट मिलेगा। ऐसे में निराश ना हों। काम में धैर्य रखना जरूरी है। पैसों के मामले में सावधानी रखें। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है। परिवार का सपोर्ट मिलेगा, जिससे मन मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें। बाहर का खाना ना खाएं। पानी खूब पिएं।
मूलांक 9
आज आप एनर्जेटिक महसूस करने वाले हैं। आप अपने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे संकेत हैं। रिश्तों में प्यार और समझ बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना है। पॉजिटिव सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन