Numerology Horoscope 31 August 2025 Kal Ka Ank Rashifal Know your future by date of birth Numerology: 1 से 9 मूलांक वालों का 31 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: 1 से 9 मूलांक वालों का 31 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल

Horoscope Numerology 31 August 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Sat, 30 Aug 2025 02:01 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology: 1 से 9 मूलांक वालों का 31 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल

Numerology Horoscope 31 August 2025, अंक राशिफल: अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा।

मूलांक-1

आज मूलांक 1 वालों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आत्मविश्वास में थोड़ी कमी का अनुभव कर सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी और लाभ में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी।

मूलांक-2

आज मूलांक 2 वालों का आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। खर्च की अधिकता के कारण मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा का योग बनेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंह राशि में बुध, सूर्य, केतु, 15 सितंबर तक इन राशियों को होगा फायदा ही फायदा

मूलांक-3

आज मूलांक 3 वालों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, लेकिन धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ परिवर्तन हो सकता है। धन का लेन-देन करते समय सतर्क रहें, वरना नुकसान हो सकता है।

मूलांक-4

आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धन का प्रवाह अच्छा रहेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का संकेत है।

मूलांक-5

आज आप एनर्जेटिक रहेंगे और आपको आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी जीवनशैली आज तनाव का कारण बन सकती है। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तों में सुधार होगा। किसी अटके हुए धन की वापसी संभव है। खर्च करने से पहले अच्छी तरह से विचार करना भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की राशि में बनेगी राहु-चंद्र की युति, इन राशियों को रहना होगा सावधान

मूलांक-6

आज आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कार्य में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप इनसे पार पा लेंगे। निवेश के अच्छे अवसर सामने आएंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी।

मूलांक-7

आज आपका शेड्यूल बिजी रहने वाला है। किसी रिश्तेदार की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। माता-पिता के सहयोग से प्रेम विवाह की ओर जा सकता है। व्यवसाय में मुनाफा होगा। जीवनसाथी की सेहत पर नजर रखें।

मूलांक-8

आज आपको धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। घरेलू कामों को निपटाने के लिए दिन अच्छा रहेगा। मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार की परेशानियां सुलझाने के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी भी तरह के रिस्क से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परिवर्तिनी एकादशी का व्रत कैसे रखें, जानें व्रत के नियम

मूलांक-9

काम का दबाव आज तनाव ला सकता है। व्यावसायिक रूप से दिन अच्छा दिख रहा है। प्यार के मामले में यह आपका भाग्यशाली दिन है। जीवनसाथी आपको आज खास सरप्राइज दे सकता है। आर्थिक रूप से सतर्क रहना आपके लिए अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!