शनि की राशि में बनेगी राहु-चंद्र की युति, 2 दिनों तक इन राशियों को रहना होगा सावधान
Rahu Rashifal Moon Transit: चंद्रमा के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही राहु के साथ युति बनेगी। राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा, जो शुभ नहीं माना जाता है। यह युति कुछ राशियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।

Rahu Rashifal Moon Transit, शनि की राशि में बनेगी राहु-चंद्र की युति: इस साल सितंबर के महीने में कई बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। कुछ ही दिनों में चंद्र देव मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष विद्या के अनुसार, शनि की कुंभ राशि में पहले से ही राहु विराजमान हैं। चंद्रमा के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही राहु के साथ युति बनेगी। राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा, जो शुभ नहीं माना जाता है। राहु और चंद्र के कुंभ राशि में होने से कुछ राशियों को अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। पंचांग के अनुसार, कुंभ राशि में सितम्बर 6 को 11:21 ए एम पर चंद्र प्रवेश करेंगे और 8 सितम्बर की दोपहर तक रहेंगे। आइए जानते हैं कि कुंभ राशि में राहु-चंद्र की युति किन राशियों के लिए परेशानियां खड़ी कर सकती है-
2 दिनों तक इन राशियों को रहना होगा सावधान
तुला राशि: तुला राशि के लोगों के लिए शनि की राशि में राहु-चंद्र की युति परेशानियों का सबब बन सकती है। आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। व्यापार क्षेत्र में कई कोशिशों के बावजूद आपको ऐसा प्रतीत होगा की कुछ भी सही नहीं चल रहा है। इस समय आपको हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और पूजा-पाठ की ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए शनि की राशि में राहु-चंद्र की युति शुभ परिणामदायक नहीं मानी जा रही है। ऐसी स्थिति में आपको निवेश करने से बचना चाहिए। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं, सुख और सम्मान में कमी महसूस हो सकती है। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है।
मीन राशि: शनि की राशि में राहु-चंद्र की युति मीन राशि वालों के लिए लाभदायक नहीं मानी जा रही है। जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति पैदा होगी। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। संयम से काम लें। बेफिजूल खर्च बढ़ सकते हैं। तनाव की स्थिति महसूस हो सकती है। वहीं, घर का माहौल भी अशांत नजर आ सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन