परिवर्तिनी एकादशी का व्रत कैसे रखें, जानें व्रत के नियम
Parivartini Ekadashi Vrat 2025: परिवर्तिनी एकादशी का व्रत इस साल सितंबर के महीने में रखा जाएगा। एकादशी कठिन व्रत है, जिसमें कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक माना जाता है। जानें, व्रत रखने का आसान तरीका-

Parivartini Ekadashi Vrat 2025: हर महीने विष्णु भगवान को समर्पित एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल सितंबर के महीने में परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 3 सितंबर के दिन रखा जाएगा। एकादशी कठिन व्रत है, जिसमें कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक माना जाता है। आइए जानते एकादशी व्रत रखने का तरीका, नियम व लाभ-
परिवर्तिनी एकादशी का व्रत कैसे रखें?
1. प्रात: काल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए।
2. भगवान विष्णु की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं और उन्हें फूल, तुलसी दल, पीले वस्त्र और मिठाई अर्पित करें। व्रत रखने का संकल्प जरूर लें।
3. इस दिन परिवर्तिनी एकादशी की व्रत कथा सुनने और सुनाने का विशेष महत्व है।
4. परिवर्तिनी एकादशी के दिन अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए। केवल फलाहार करें या जल ग्रहण करें।
परिवर्तिनी एकादशी व्रत रखने के नियम
- परिवर्तिनी एकादशी व्रत के दौरान सत्य, अहिंसा और संयम का पालन करना चाहिए।
- व्रत रखने वालों को इस दिन किसी भी प्रकार के बुरे विचारों या कार्यों से बचना चाहिए।
- भगवान विष्णु के सामने व्रत का संकल्प लेना फलदायक माना जाता है।
- मन और कर्म से पवित्र रहें।
- द्वादशी तिथि और मुहूर्त देखकर व्रत का पारण करें।
- दशमी तिथि को तामसिक भोजन जैसे प्याज, मांस, लहसुन, व अल्कोहल आदि से दूर रहें।
व्रत के लाभ
- मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक उन्नति का अनुभव होता है।
- जीवन में संतुलन और स्थिरता आती है।
- भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ाने का अनमोल अवसर है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन