Surya Rashifal Sun Transit Mercury Horoscope Budh Gochar Ketu will benefit till 15 September सिंह राशि में बुध, सूर्य, केतु, 15 सितंबर तक इन राशियों को होगा फायदा ही फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सिंह राशि में बुध, सूर्य, केतु, 15 सितंबर तक इन राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Surya Rashifal Sun Transit Mercury Horoscope : बुध के गोचर करते ही सूर्य की सिंह राशि में बुध, सूर्य, और केतु की युति बनेगी। कुछ राशियों को सिंह राशि सूर्य, बुध और केतु की चाल से जबरदस्त लाभ मिल सकता है।

Sat, 30 Aug 2025 10:06 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सिंह राशि में बुध, सूर्य, केतु, 15 सितंबर तक इन राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Surya Rashifal Sun Transit Mercury, सिंह राशि में बुध, सूर्य, केतु: सूर्य देव की सिंह राशि में आज बड़े ग्रहों की युति बनेगी। आज 30 अगस्त को शाम के 04:48 पी एम पर कर्क राशि से सिंह राशि में बुध प्रवेश करने जा रहे हैं। सिंह राशि में पहले से ही केतु और सूर्य ग्रह बैठे हुए हैं। बुध के गोचर करते ही सूर्य की सिंह राशि में बुध, सूर्य, केतु की युति बनेगी। इसके साथ ही सूर्य और बुध मिलकर बुधादित्य योग का निर्माण भी करेंगे। पंचांग के अनुसार, यह युति व योग 15 सितंबर की सुबह तक बना रहेगा। ऐसे में कुछ राशियों को सूर्य, बुध और केतु की चाल से बम्पर लाभ मिल सकता है।

15 सितंबर तक इन राशियों को होगा फायदा ही फायदा

धनु राशि

धनु राशि के लिए सूर्य की राशि में बुध, सूर्य, केतु की युति बेहद शुभ मानी जा रही है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेगी। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। वहीं, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।

सिंह राशि

सूर्य की राशि में बुध, सूर्य, केतु की युति सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य की राशि में बुध, सूर्य, केतु की युति अच्छे मौके लेकर आयी है। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे। सूझ-बूझ के साथ करियर से जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें साथ ही वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 30 अगस्त को मेष समेत 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 30 अगस्त का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!