Numerology Horoscope 29 June 2025 Kal Ka Ank Rashifal Know your future by date of birth Numerology, अंक राशिफल: 29 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology, अंक राशिफल: 29 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

Horoscope Numerology 29 June 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Sat, 28 June 2025 01:18 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology, अंक राशिफल: 29 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

Numerology Horoscope 29 June 2025, अंक राशिफल 29 जून 2025: अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें, 29 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल-

मूलांक-1: आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा और आपका दिमाग समृद्ध होगा। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से लाभ मिलने की संभावना है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की सीधी चाल मचाएगी धमाल, इन 3 राशियों पर होगी खुशियों की बरसात

मूलांक-2: आज आपको कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। निवेश करने के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। जरूरत पड़ने पर दोस्त आपकी मदद के लिए आएंगे। आज जीवनसाथी से खास गिफ्ट मिल सकता है। आर्थिक रूप से उन्नति हो सकती है। कारोबार में वृद्धि मिलने की संभावना है।

मूलांक-3: आज आपको कार्यस्थल पर अपनी परफॉर्मेंस अच्छी करने की जरूरत है। साहसी बनें और तुरंत निर्णय लें। निवेश से लाभ होगा। शादीशुदा जिंदगी पहले से बेहतर होगी। आपके दिन की शुरुआत शानदार होगी, जो आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखेगी। व्यापार में उन्नति मिल सकती है।

मूलांक-4: आज आपको अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए डाइट पर नजर रखनी चाहिए। अपने पारिवारिक रिश्तों पर नजर रखें। कलीग के साथ अच्छे से पेश आएं, वरना ऑफिस में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आर्थिक रूप से दिन बेहतर दिख रहा है। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी खास शख्स की एंट्री हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, शुक्र गोचर करेगा कमाल

मूलांक-5: आज आपको आर्थिक रूप से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका लवर आपकी चिंता करेगा। सेहत अच्छी रहेगी। दोस्तों का सहयोग कारोबार में वृद्धि दिला सकता है। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

मूलांक-6: आज आपको बेकार के गुस्से से बचना चाहिए। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। नौकरी में बदलाव हो सकता है। तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। व्यापारिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।

मूलांक-7: आज आपको जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन परेशानी भरा रहने वाला है। धैयशीलता बनाए रखने के लिए प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:28 जून को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

मूलांक-8: आज आपको आर्थिक लाभ होने से प्रसन्न रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाने का योग है। ऑफिस में काम का बोझ हो सकता है।

मूलांक-9: आज संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!