Transit Saturn Rashifal Shani Horoscope 2025 effects Saturn direct movement create happiness rain on these 3 zodiacs शनि की सीधी चाल मचाएगी धमाल, इन 3 राशियों पर होगी खुशियों की बरसात, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि की सीधी चाल मचाएगी धमाल, इन 3 राशियों पर होगी खुशियों की बरसात

Transit Saturn Rashifal Shani Horoscope: कर्मफलदाता कहे जाने वाले शनि जल्द ही कुछ ही दिनों में अपनी चाल बदलने वाले हैं। पहले शनि वक्री होंगे फिर मार्गी चाल में गोचर करेंगे, जिसका परिणाम कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।

Sat, 28 June 2025 12:50 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान
share
शनि की सीधी चाल मचाएगी धमाल, इन 3 राशियों पर होगी खुशियों की बरसात

Transit Saturn Rashifal Shani Horoscope, शनि की सीधी चाल मचाएगी धमाल: शनि की बदलती चाल का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। कर्मफलदाता कहे जाने वाले शनि जल्द ही कुछ ही दिनों में अपनी चाल बदलने वाले हैं। पहले शनि वक्री होंगे फिर मार्गी चाल में गोचर करेंगे, जिसका परिणाम कुछ राशियों के लिए शुभ या कुछ राशियों के लिए अशुभ भी हो सकता है। शनि की ये सीधी चाल कुछ राशियों के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, नवंबर के दौरान शनि सीधी चाल में गोचर करना शुरू करेंगे। आइए जानते हैं की शनि के मार्गी होने पर किन राशियों को जबरदस्त प्रॉफिट हो सकता है-

इन 3 राशियों पर होगी खुशियों की बरसात

धनु राशि: शनि के मार्गी होने पर धनु राशि के जातकों को विशेष रूप से फायदा मिल सकता है। जीवन में खुशियों का आनंद लेंगे। यह समय किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अच्छा माना जा रहा है। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध गहरे होंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ होगा।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि की मार्गी चाल बेहद ही फायदेमंद मानी जा रही है। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। साथी किसी यात्रा पर जाने का योग भी बनता दिख रहा है। कुल मिलाकर ये समय अच्छा बीतने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, शुक्र गोचर करेगा कमाल
ये भी पढ़ें:28 जून को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

कुंभ राशि: शनि के मार्गी होने पर कुंभ राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनने लगेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधरने वाली है। वहीं, धन आगमन के योग भी बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!