Aaj Ka Rashifal 28 June 2025 Lucky Zodiacs from aries to pisces Horoscope Today Aaj Ka Rashifal: 28 जून को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: 28 जून को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 June 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 28 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sat, 28 June 2025 05:33 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: 28 जून को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 June 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में शुक्र। सूर्य और गुरु मिथुन राशि में। बुध और चंद्रमा कर्क राशि में। मंगल और केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

28 जून को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें-

मेष राशि: घरेलू सुख बढ़-चढ़कर लेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि: धनार्जन होगा। अपनों में वृद्धि होगी। रसास्वादन करेंगे। उत्तम भोजन का प्रबंध रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि, बुध, गुरु की बदलेगी चाल, जुलाई में इन 3 राशियों की किस्मत देगी साथ

कर्क राशि: ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान भी अच्छा व व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि: मन परेशान रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा बन सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि: आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में अच्छा। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि: भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से शुक्र सूर्य के नक्षत्र में, 7 जुलाई तक इन राशियों को होगा खूब होगा लाभ

धनु राशि: चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। सबकुछ बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

कुंभ राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से शुरू इन राशियों के अच्छे दिन, 6 जुलाई तक शनि के नक्षत्र में बुध
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!