Venus Transit 2025 Taurus horoscope Venus Rashifal Shukra Gochar Good days for these zodiacs start from 29 June Venus Transit: कल से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, शुक्र गोचर करेगा कमाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Venus Transit: कल से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, शुक्र गोचर करेगा कमाल

Venus Transit 2025 Taurus horoscope: कल प्रेम व धन के कारक शुक्र ग्रह मेष राशि से वृषभ राशि में जाएंगे। शुक्र की चाल बदलने से कुछ राशि के जातकों को पॉजिटिव रिजल्ट्स देखने की मिलेंगे तो कुछ को बुरे दिनों का भी सामना करना पड़ सकता है।

Sat, 28 June 2025 10:56 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Venus Transit: कल से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, शुक्र गोचर करेगा कमाल

Venus Transit 2025 Taurus horoscope: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। शुक्र धन, वैभव, सुंदरता व प्रेम के कारक माने जाते हैं। दृक पंचांग के अनुसार, 29 जून को दोपहर 02 बजकर 17 मिनट पर शुक्र ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं। स्वयं की राशि में शुक्र 25 जुलाई तक रहने वाले हैं। शुक्र का अपनी ही राशि में गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। शुक्र की चाल बदलने से कुछ राशि के जातकों को पॉजिटिव रिजल्ट्स देखने की मिलेंगे तो कुछ को बुरे दिनों का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के वृषभ गोचर से किन राशियों को बेहतरीन परिणाम नील सकते हैं-

कल से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, शुक्र गोचर करेगा कमाल

कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों के लिए वृषभ राशि में शुक्र का गोचर धन लाभ का कारण बन सकता है। यह समय निवेश करने के लिए शुभ माना जा रहा है। अपनी मां के साथ समय बिताना आपके लिए शुभ रहेगा। कोई बड़ी बीमारी नुकसान नहीं पहुंचा सकेगी। वहीं, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है पढ़ाई में मन लगेगा। प्यार के मामले में आप लकी रहेंगे।

मेष राशि: वृषभ राशि में शुक्र का गोचर मेष राशि के लोगों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। इस राज योग के प्रभाव से व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में प्रॉफिट को बढ़ाने के लिए बनाई गई स्ट्रैटिजी रंग लाएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है लेकिन फालतू खर्चों से बचें। अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड कर सकते हैं।

सिंह राशि: वृषभ राशि में शुक्र का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है। करियर के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा प्रॉफिट या कोई अच्छी डील मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी-मोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लव लाइफ बेहतर होगी। वहीं, आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि, बुध, गुरु की बदलेगी चाल, जुलाई में इन 3 राशियों की किस्मत देगी साथ
ये भी पढ़ें:कल से शुक्र सूर्य के नक्षत्र में, 7 जुलाई तक इन राशियों को होगा खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:28 जून को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!