Numerology Horoscope 17 September 2025 Kal Ka Ank Rashifal Know your future by date of birth Numerology: 1 से 9 मूलांक वालों का 17 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: 1 से 9 मूलांक वालों का 17 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल

Horoscope Numerology 17 September 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Tue, 16 Sep 2025 02:19 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology: 1 से 9 मूलांक वालों का 17 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल

Numerology Horoscope 17 September 2025, अंक राशिफल: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा।

1 से 9 मूलांक वालों का 17 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल

मूलांक-1: आज के दिन आज मूलांक एक के लिए धन लाभ के योग हैं। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पाचन और तनाव का ध्यान रखें पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मौके मिल सकते हैं।

मूलांक-2: मूलांक-2 वालों के लिए आज के दिन नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा, परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से शुरू इन 3 राशियों के अच्छे दिन, कन्या राशि में सूर्य गोचर देगा लाभ

मूलांक-3: आज के दिन मूलांक-3 वालों को कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं, आपका दृढ़ संकल्प आपको सफलता दिलाएगा परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च बढ़ेंगे।

मूलांक-4: आज के दिन मूलांक-4 वालों को नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। माता पर ध्यान दें। अविवाहित लोगों को एक सार्थक रिश्ता मिल सकता है तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

मूलांक-5: आज के दिन मूलांक-5 वालों का मन परेशान भी हो सकता है, आपका मन किसी काम में नही लगेगा। प्रेम जीवन में निखार आ सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध गोचर कन्या राशि में, 2 अक्टूबर तक इन राशियों के लिए गोल्डन टाइम

मूलांक-6: आज के दिन मूलांक-6 वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लाभ प्राप्त करने का अच्छा समय है, लेकिन जोखिम भरे निवेश से बचें परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। बातचीत में संतुलित रहें।

मूलांक-7: आज के दिन मूलांक-7 वालों को अपने रूटीन को व्यवस्थित करना चाहिए। मेंटली तौर पर आप बाधाओं को दूर करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे। अपनी हेल्थ पर खास ध्यान दें।

मूलांक-8: आज के दिन मूलांक 8 वालों को आज एनर्जेटिक महसूस होगा। अपने शौक पूरे करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे। छात्रों को उनके शैक्षणिक प्रयासों के लिए मान्यता मिल सकती है। शेयर मार्केट में पैसा लगाएंगे। एक्सपर्ट की सलह लेना न भूलें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु करेंगे गोचर चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों की किस्मत होगी तेज

मूलांक-9: आज के दिन नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य को लेकर परेशान हो सकते हैं। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!