Mercury in Virgo Horoscope Budh Gochar Kanya Rashi me golden time for these zodiacs till 2 October बुध गोचर कन्या राशि में, 2 अक्टूबर तक इन राशियों के लिए गोल्डन टाइम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुध गोचर कन्या राशि में, 2 अक्टूबर तक इन राशियों के लिए गोल्डन टाइम

Mercury in Virgo Horoscope Budh Gochar 2025: कन्या राशि में बुध उच्च के माने जाते हैं। अक्टूबर तक बुध कन्या राशि में विराजने वाले हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों को बिजनेस व करियर में जबरदस्त लाभ मिल सकता है।  

Tue, 16 Sep 2025 10:37 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बुध गोचर कन्या राशि में, 2 अक्टूबर तक इन राशियों के लिए गोल्डन टाइम

Mercury in Virgo, बुध गोचर कन्या राशि में: बुध ग्रह संचार, बुद्धि, और व्यापार के कारक माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि में बुध उच्च के माने जाते हैं। इसका अर्थ है कि जब बुध कन्या राशि में गोचर करते हैं, तो इसकी ऊर्जा अपने चरम पर होती है और इसके प्राकृतिक गुण और भी बढ़ जाते हैं। पंचांग के अनुसार, 15 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक बुध कन्या राशि में विराजने वाले हैं। ऐसे में स्वयं की उच्च राशि में बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए बेहतरीन समय लेकर आया है। आइए जानते हैं कन्या राशि में बुध के गोचर से किन राशियों की किस्मत साथ देगी-

2 अक्टूबर तक इन राशियों के लिए गोल्डन टाइम

कन्या राशि: बुध स्वयं की कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं, जो राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभदायक माना जा रहा है। धन वृद्धि व बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी बुद्धि, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में ये गोचर में निखार लाएगा। कुछ लोगों को नई जॉब मिल सकती है तो कुछ का प्रमोशन भी हो सकता है। जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेने का यह उत्तम समय है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन के लिए 16 सितंबर का दिन कैसा रहेगा?

मिथुन राशि: बुध ग्रह ने मिथुन राशि के चतुर्थ भाव में गोचर किया है, जो इस राशि के स्वामी ग्रह भी हैं। इसलिए यह गोचर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। मन, घर, परिवार में शांति बनी रहेगी। बॉस के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। इंकम में वृद्धि की संभावना है। सेहत पर ध्यान दें। खुश रहेंगे।

धनु राशि: धनु राशि के दसवें भाव में बुध ने गोचर किया है। वालों के करियर, अधिकार और सार्वजनिक प्रतिष्ठा को दृढ़ता से प्रभावित करता है। दफ्तर में नई जिम्मेदारियां, प्रमोशन और पहचान मिल सकती है। धन कमाने के नए मौके मिल सकते हैं। आपके पेशेवर जीवन में आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी, जिससे यह आपके करियर गोल्स को पूरा करने और अपना नाम बनाने का एक बेहतरीन समय है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु करेंगे गोचर चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों की किस्मत होगी तेज
ये भी पढ़ें:आज से सिंह राशि में शुक्र, 9 अक्टूबर तक इन राशियों को लाभ ही लाभ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!