Transit of Guru Horoscope Jupiter in Cancer Rashifal 2025 luck of these 3 zodiacs will be strong गुरु करेंगे गोचर चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों की किस्मत होगी तेज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

गुरु करेंगे गोचर चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों की किस्मत होगी तेज

Transit of Guru Horoscope Jupiter: कुछ ही दिनों में गुरु चंद्र देव की कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। इस गोचर के दौरान, गुरु की शुभता और कर्क राशि की भावनात्मक गहराई कुछ राशियों के अच्छे दिन ला सकती है।

Mon, 15 Sep 2025 01:16 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुरु करेंगे गोचर चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों की किस्मत होगी तेज

Transit of Guru Horoscope Jupiter, गुरु करेंगे गोचर चंद्र की राशि में: गुरु ग्रह का कर्क राशि में गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देवगुरु बृहस्पति जल्द ही चंद्र की राशि में गोचर करने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। पंचांग के अनुसार, अक्टूबर के महीने में गुरु कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। इस गोचर के दौरान, गुरु की शुभता और कर्क राशि की भावनात्मक गहराई का सुंदर मिश्रण देखने को मिलेगा। गुरु कर्क राशि में उच्च के माने जाते हैं। ऐसे में गुरु के कर्क गोचर करने से कुछ राशियों का भाग्योदय हो सकता है। आइए जानते हैं चंद्र की राशि में गुरु का गोचर किन राशियों के लिए अच्छे दिन लेकर आएगा-

इन 3 राशियों की किस्मत होगी तेज

कर्क राशि: चंद्र की राशि में गुरु का गोचर कर्क राशि के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह गोचर सुख-शांति, भावनात्मक स्थिरता और समृद्धि का समय लाया है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मकता महसूस करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से सिंह राशि में शुक्र, 9 अक्टूबर तक इन राशियों को लाभ ही लाभ

मिथुन राशि: चंद्र की राशि में गुरु का गोचर मिथुन राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। आर्थिक मोर्चे पर यह गोचर लाभ और समृद्धि ला सकता है। कई लोगों के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। करियर में उन्नति और सम्मान मिलने की भी प्रबल संभावना है।

तुला राशि: चंद्र की राशि में गुरु का गोचर तुला राशि के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। यह समय उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो परिवार और घर से संबंधित मामलों में वृद्धि चाहते हैं। संपत्ति खरीदने, घर की मरम्मत करने या पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए यह एक अनुकूल समय रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 15 से 21 सितंबर का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 15 सितंबर को मेष समेत 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!