Transit Sun in Virgo Horoscope Surya Kanya Rashi mai Good days for these zodiacs start from 17 September कल से शुरू इन 3 राशियों के अच्छे दिन, कन्या राशि में सूर्य गोचर देगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से शुरू इन 3 राशियों के अच्छे दिन, कन्या राशि में सूर्य गोचर देगा लाभ

Sun Transit in Virgo Horoscope 2025: ग्रहों के राजा सूर्य के गोचर करते ही बुध-सूर्य की युति व बुधादित्य योग बनेगा। सिंह राशि से कन्या राशि का सूर्य का सफर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभदायक माना जा रहा है।

Tue, 16 Sep 2025 12:05 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से शुरू इन 3 राशियों के अच्छे दिन, कन्या राशि में सूर्य गोचर देगा लाभ

Transit Sun in Virgo, कन्या राशि में सूर्य गोचर देगा लाभ: ग्रहों के राजा सूर्य हमेश सीधी चाल चलते हैं। 17 सितंबर को सूर्य देव बुध की राशि में एंट्री करने जा रहे हैं। सिंह राशि से कन्या राशि का सूर्य का सफर कुछ राशियों के लिए काफी शुभ माना जा रहा है। कन्या राशि में बुधवार 01:54 ए एम बजे से सूर्य विराजेंगे और इस राशि में 17 अक्टूबर की दोपहर तक रहेंगे। सूर्य का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कन्या राशि में पहले से ही बुध विराजमान हैं। सूर्य के गोचर करते ही बुध-सूर्य की युति बनेगी, जिससे बुधादित्य योग भी बनेगा। ऐसे में सूर्य गोचर से कुछ राशियों का भाग्य रौशन हो सकत है।

कल से शुरू इन 3 राशियों के अच्छे दिन

मेष राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर होगा। मेहनत रंग लाएगी। यह गोचर प्रोफेशनल व पर्सनल चुनौतियों से निपटने के लिए एनर्जी और साहस जगाएगा। सेहत संबंधी आदतों और लाइफस्टाइल में सुधार करने का एक अच्छा समय है। आप अपने करियर में कॉम्पिटिटरसे आगे निकल सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध गोचर कन्या राशि में, 2 अक्टूबर तक इन राशियों के लिए गोल्डन टाइम

धनु राशि के दशम भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है। करियर तौर पर समय महत्वपूर्ण है। लिडरशिप स्किल्स चमकेंगी। आपको पहचान, प्रमोशन, या आपकी महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यह एक ऐसा समय है जब आपकि कोशिशों पर ध्यान दिया जाएगा और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि के ग्यारहवें भाव में सूर्य प्रवेश कर रहे हैं, जो लाभ, सामाजिक संबंधों और महत्वाकांक्षाओं का क्षेत्र है। करियर और आर्थिक मामलों के लिए यह बेहद लाभदायक समय है। आपकी कमाई में वृद्धि हो सकती है। कोई पुरानी इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपके प्रोफेशनल नेटवर्क में वृद्धि होगी। सफलता और सहयोग के नए मौले मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन के लिए 16 सितंबर का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:गुरु करेंगे गोचर चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों की किस्मत होगी तेज
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!