Numerology Horoscope 15 September 2025 Kal Ka Ank Rashifal Know your future by date of birth Numerology: 1 से 9 मूलांक वालों का 15 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: 1 से 9 मूलांक वालों का 15 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल

Horoscope Numerology 15 September 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Sun, 14 Sep 2025 12:07 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology: 1 से 9 मूलांक वालों का 15 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल

Numerology Horoscope 15 September 2025, अंक राशिफल: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा।

मूलांक-1

आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी।

मूलांक-2

आज के दिन सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। बड़े भाई-बहन का आगमन हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 15-21 सितंबर तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मूलांक-3

आज के दिन बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आय में कमी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने के प्रयास करें।

मूलांक-4

आज के दिन बातचीत में सन्तुलित रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मूलांक-5

आज के दिन मन परेशान हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में शान्ति बनाये रखने का प्रयास करें। कारोबार में भाग-दौड़ अधिक रहेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 अक्टूबर तक इन 3 राशियों का भाग्य देगा साथ, शनि गोचर देगा लाभ

मूलांक-6

आज के दिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर की सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ के विवादों से बचकर रहें। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मूलांक-7

आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। अफसरों के सहयोग में कमी आ सकती है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी के लिए साक्षात्कार कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मूलांक-8

आज के दिन बातचीत में संयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 सितंबर को सूर्य-बुध की बदलेगी चाल, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी

मूलांक-9

आज आपका दोस्त आपको किसी ऐसे स्पेशल व्यक्ति से मिलवा सकता है, जो आपको अच्छा फील करवाएगा। उनकी उपस्थिति में आपको खुशी महसूस होगी, जिससे आप उनसे दोबारा मिलने की इच्छा करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!