Horoscope Saturn Rashifal Shani Transit 2025 Luck will support these 3 zodiacs till October 3 3 अक्टूबर तक इन 3 राशियों का भाग्य देगा साथ, शनि गोचर देगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

3 अक्टूबर तक इन 3 राशियों का भाग्य देगा साथ, शनि गोचर देगा लाभ

Horoscope Saturn Rashifal Shani Transit 2025: कर्मफलदाता शनि ग्रह की शुभ स्थिति होने पर व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि का एहसास होता है। शनि के नक्षत्र गोचर से कुछ राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ हो सकता है। 

Sat, 13 Sep 2025 02:37 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
3 अक्टूबर तक इन 3 राशियों का भाग्य देगा साथ, शनि गोचर देगा लाभ

Horoscope Saturn Rashifal Shani: शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर है। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी ग्रह स्वयं शनि हैं। शनि का राशि परिवर्तन हो या नक्षत्र परिवर्तन, हर चाल बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। शनि ग्रह की शुभ स्थिति होने पर व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि का एहसास होता है। वहीं, शनि की बुरी स्थिति होने पर जीवन में मुश्किलें भी आ सकती है। पंचांग के अनुसार, शनि इस समय उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में हैं, जो कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ परिणाम भी ला सकते हैं। 3 अक्टूबर की शाम तक शनि इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। शनि का यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है।

3 अक्टूबर तक इन 3 राशियों का भाग्य देगा साथ, शनि गोचर देगा लाभ

वृश्चिक राशि

शनि का यह गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। वहीं, व्यापार में आपको ऐसी योजनाएं बनानी चाहिए, जो लंबे समय तक आपके लिए अच्छा निवेश लेकर आएं। घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 सितंबर को सूर्य-बुध की बदलेगी चाल, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए शनि का यह गोचर शुभ माना जा रहा है। रुके हुए काम बनने लगेंगे। बिजनेस में कोई अच्छी डील मिल सकती है। धन आगमन के भी योग बन रहे हैं। वहीं, आपको फालतू के खर्चों से बचना चाहिए। अपनी सेहत और मां की सेहत पर ध्यान दें और तनाव से दूर रहें।

वृषभ राशि

शनि का यह गोचर वृषभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। इस दौरान कोई भी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए शुभ रहेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में आ रही खटास दूर होने लगेगी। धन से जुड़े मसले धीरे-धीरे हाल होने लगेंगे। परिवार के लोगों के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष समेत 12 राशियों के लिए 13 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!