Sun Rashifal Mercury Transit Budh Horoscope Surya Gochar 2025 will change from 13 September Lucky zodiacs 13 सितंबर को सूर्य-बुध की बदलेगी चाल, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

13 सितंबर को सूर्य-बुध की बदलेगी चाल, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Sun Rashifal Mercury Transit 2025: 13 सितंबर को 03:48 पी एम पर सूर्य और 04:04 पी एम पर बुध उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। बुध और सूर्य का नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

Sat, 13 Sep 2025 12:35 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
13 सितंबर को सूर्य-बुध की बदलेगी चाल, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी

13 सितंबर को सूर्य-बुध की बदलेगी चाल: सभी ग्रह अपने समय अनुसार नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं, जो शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम अपने साथ लाते हैं। वहीं, इस साल सितंबर के महीने में बुध व सूर्य बड़े ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। पंचांग के अनुसार, शनिवार, 13 सितंबर को 03:48 पी एम पर सूर्य और 04:04 पी एम पर बुध उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में 26 सितंबर तक सूर्य व बुध 20 सितंबर तक रहेंगे। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। बुध और सूर्य का नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सूर्य-बुध के नक्षत्र गोचर से किन राशियों को फायदा होने वाला है-

इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी

मेष राशि

बुध और सूर्य का नक्षत्र गोचर मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। समाज में आपका मान-सम्मान खूब बढ़ेगा। व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होने लगेंगे। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए बुध और सूर्य का नक्षत्र गोचर फायदेमंद माना जा रहा है। आपकी सेहत दुरुस्त रहने वाली है। व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू का कॉल आ सकता है। धन लाभ के नए स्रोत बनेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है।

कर्क राशि

बुध और सूर्य का नक्षत्र गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। आपकी फाइनेंशियल सिचूऐशन मजबूत रहने वाली है और धन लाभ के भी योग नजर आ रहे हैं। कुछ राशि के जातकों का भाग्योदय हो सकता है। आपको सफलता हासिल करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी यह समय शुभ माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन का 13 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल
ये भी पढ़ें:मेष समेत 12 राशियों के लिए 13 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!