Weekly Horoscope Tarot Saptahik Rashifal 15-21 September 2025 Tarot Card Readings Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 15-21 सितंबर तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 15-21 सितंबर तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope Tarot Card Readings: राशिफल की तरह ही टैरोकार्ड के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 15-21 सितंबर का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

Sun, 14 Sep 2025 11:10 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 15-21 सितंबर तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल 15-21 सितंबर 2025: राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व व अर्थ है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 15 से 21 सितंबर का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा या सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।

15-21 सितंबर तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि- इस सप्ताह नई चीजों की खोज करें, जिससे सोचने का नया तरीका विकसित होगा। सीखने और अधिक ज्ञान की खोज करने के लिए जिज्ञासु और उत्सुक रहने का आपका व्यक्तिगत स्वभाव मददगार होगा। दिल के मामलों में, आप पा सकते हैं कि आपका ध्यान रिश्ते के दोस्ताना पहलू की ओर अधिक केंद्रित हो रहा है।

वृषभ राशि- इस सप्ताह अपने परिवार के सपोर्ट के लिए ग्रेटफुल रहें। आपके समुदाय के साथ जुड़ने और भविष्य के लिए अपने सपनों पर विचार करने का समय है। सेहत का मामला थोड़ा गड़बड़ा सकता है, बहुत ज्यादा तनाव लेने से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 अक्टूबर तक इन 3 राशियों का भाग्य देगा साथ, शनि गोचर देगा लाभ

मिथुन राशि- इस सप्ताह लोगों के साथ काम करने का आपका अनुभव और एक टीम तैयार करने में सक्षम होने से आपको फायदा होगा। उन पदों के बारे में सोचें, जिनमें सामुदायिक भागीदारी, सोशल मीडिया या टीम वर्क की आवश्यकता होती है। यह निवेश करने पर विचार करने का एक अच्छा समय हो सकता है।

कर्क राशि- इस सप्ताह कुछ लोगों को मोटिवेट करने के लिए आपकी कंपनी आपको रिवर्ड दे सकती है, जो प्रमोशन या जिम्मेदारियों में तब्दील हो सकता है। यह ऐसी एक्टिविटी में शामिल होने का एक अच्छा समय हो सकता है, जो आपकी स्किल्स में सुधार कर सकती हैं।

सिंह राशि- इस सप्ताह अपनी इन्श्योरेन्स पॉलिसीज पर फोकस रखें, खासकर जब बात किसी कार, बाइक या गैजेट्स की हो। सिंगल लोगों को किसी पार्टी, स्कूल या यहां तक ​​कि सोशल इवेंट्स में कोई स्पेशल साथी मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन के लिए 14 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव राशिफल

कन्या राशि- इस सप्ताह आप अपने जीवन के कई पहलुओं पर विचार करेंगे। वर्कप्लेस पर, उन पदों के बारे में सोचें, जो आपको नेम और फेम दोनों दिला सकें। आपके पास किसी प्रोजेक्ट को शुरू करने या मैनेजमेंट के सामने पेश करने के मौके होंगे।

तुला राशि- इस सप्ताह प्रभावी ढंग से काम्पिटिशन करने के लिए या अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स को बढ़ाने के लिए किसी कोर्स में टाइम इन्वेस्ट करने का यह एक अच्छा समय है। अगर शेयर बाजार में निवेश करने पर विचार कर रहे हैं तो किसी फाइनेंशियल एड्वाइजर से सलह लेने पर जरूर विचार करें।

वृश्चिक राशि- इस सप्ताह आपके बॉस आपके आइडिया की तारीफ भी करेंगे। सिंगल लोगों के लिए, डेटिंग शुरू करने और सही पार्टनर ढूंढने का यह सबसे अच्छा समय रहेगा, खासकर सोशल इवेंट्स में या किसी एक्टिविटी में शामिल होने के दौरान।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 सितंबर को सूर्य-बुध की बदलेगी चाल, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी

धनु राशि- इस सप्ताह जब इंटरव्यू के दौरान या जरूरी डॉक्युमेंट्स जमा करते समय अपनी स्किल्स दर्शाने की बात आती है तो संकोच न करें। आपके आइडिया और कम्यूनिकेशन स्किल्स दूसरों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। इससे आपको पहचान मिल सकती है।

मकर राशि- इस सप्ताह जिन लोगों की आप परवाह करते हैं, उन्हें प्यार दिखाने के नए तरीके अपनाएं। अपनी क्रीएटिवटी का पता लगाने का सप्ताह है। आप अपनी क्षमता का पता लगाने के लिए अधिक इच्छुक महसूस करेंगे। आपके टीममेट्स को आपकी परफॉर्मेंस अच्छी लगेगी।

कुंभ राशि- इस सप्ताह की शुरुआत में ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा, जो आपके रोमांटिक जीवन को प्रभावित करेगा। यह परिवर्तन आपके रिश्ते को एक नया नजरिया दे सकता है। आपको ज्यादा से ज्यादा बात करने के लिए तैयार रहना चाहिए, जिससे आपको अन्य सभी चुनौतियों को सॉल्व करने में मदद मिलेगी। सिंगल लोगों के लिए नए दोस्त बनाने का यह सबसे अच्छा समय है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन का 14 सितंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

मीन राशि- इस सप्ताह आप अपना ज्यादातर समय अपने दोस्तों और परिवार के साथ बिताएं। आपके माता-पिता, या आपके परिवार का कोई अन्य करीबी बुजुर्ग आपकी प्रॉब्लम को सॉल्व करने में मदद कर सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!