Numerology Horoscope 15 June 2025 Kal Ka Ank Rashifal Know your future by date of birth Numerology, अंक राशिफल: 15 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology, अंक राशिफल: 15 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

Horoscope Numerology 15 June 2025: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Sat, 14 June 2025 01:14 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology, अंक राशिफल: 15 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा?

Numerology Horoscope 15 June 2025, अंक राशिफल 15 जून: अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें, 15 जून को 1 से 9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अंक राशिफल-

मूलांक-1: आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। किसी करीबी व्यक्ति का साथ मिल सकता है। खाली समय में आप अपनों के साथ समय बिताएंगे। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मूलांक-2: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में कोई उत्सव हो सकता है। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। अपनों का साथ होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से सूर्य मिथुन राशि में, 15 जून से ये 3 राशियां रहें सावधान

मूलांक-3: आज आपका व्यवहार लोगों। आज का दिन आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। प्रिय लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन कमाने के नए स्रोत बनेंगे। घरेलू जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। मानसिक परेशानी दूर होगी। व्यवसाय में उन्नति मिल सकती है।

मूलांक-4: आज आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। निवेश से लाभ मिलेगा। घरेलू जीवन की परेशानियां दूर होंगी। ऑफिस में तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप आज हर महत्वपूर्ण काम टाल सकते हैं।

मूलांक-5: आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संपत्ति में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक रूप से संपन्नता बनी रहेगी। आपको मानसिक शांति मिलेगी।

मूलांक-6: आज मूलांक 6 वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में विस्तार के योग हैं। धन के मामले में सावधानी बरतें, वरना नुकसान हो सकता है।

मूलांक-7: दूसरों के साथ खुशियां बांटने से सेहत खिल सकती है। आज आप धन आसानी से जुटा सकते हैं। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी होगी। करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आज आप अपनी कमियों को दूर करने में सफल रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:29 जून तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, मंगल गोचर का कमाल
ये भी पढ़ें:केतु सूर्य के नक्षत्र में, 19 जुलाई तक इन 3 राशियों को फायदा ही फायदा

मूलांक-8: आज मूलांक 8 वालों का कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में विदेश जाने के योग बन सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। लिखने-पढ़ने के लिहाज से दिन अच्छा है। धन की स्थिति में सुधार होगा। हालांकि खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है।

मूलांक-9: आज परिवार के सदस्यों के साथ अनबन होने से मूड खराब हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। आज आप अपने किसी करीबी और पुराने दोस्त से मिल सकते हैं और अपने अतीत के सुनहरे दिनों को याद कर सकते हैं। आर्थिक व व्यापारिक रूप से दिन अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!