April Full Moon 2026: फुल मून पर मूलांक के अनुसार करें ये उपाय, पर्सनल लाइफ में दिखेंगे बदलाव और मन रहेगा शांत
अप्रैल के महीने में पड़ने वाले फुल मून पर अगर मूलांक के हिसाब से कुछ उपाय कर लिए जाए तो जिंदगी की परेशानियां कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि मूलांक के हिसाब से कौन-कौन से उपाय करने हैं?

ज्योतिष और अंक शास्त्र (न्यूमेरेलॉजी) में पूर्णिमा के दिन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन चांद की एनर्जी सबसे ज्यादा होती है और ऐसे में इस दिन किए गए कुछ उपाय जिंदगी को आसान बनाते हैं। साथ ही इनके जरिए मन शांत रहता है और हमारी भावनाएं संतुलित हो पाती हैं। इसी के साथ जिंदगी में कई पॉजिटिव बदलाव भी देखने को मिल जाते हैं। न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से हर एक मूलांक के लिए पूर्णिमा के कुछ ऐसे उपाय हैं जिनसे पर्सनल लाइफ में स्थिरता लाई जा सकती है। इस दिन किए गए कुछ उपाय काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि 1 से लेकर 9 मूलांक वालों को पूर्णिमा यानी अप्रैल महीने के फुल मून वाले दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए?
बता दें कि अप्रैल में फुल मून 2 तारीख को है। इस दिन मूलांक 1 से लेकर मूलांक 9 वालों को जो उपाय करने हैं वो आप यहां पढ़ें-
मूलांक 1
इनका स्वामी ग्रह सूर्य होता है और इस वजह से इनका स्वभाव लीडर वाला ही होता है। हालांकि कई बार इनका कॉन्फिडेंस हिलता हुआ दिखता है। ऐसे में फुल मून पर इन्हें 10 से 15 मिनट का मेडिटेशन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा अपनी विशेज को कहीं नोट करें और मन ही मन सोचें कि ये सब पूरा हो रहा है।
मूलांक 2
इस मूलांक का ग्रह स्वामी चंद्रमा ही है। ऐसे में ये लोग काफी इमोशनल होते हैं। अपने इमोशन्स को बैलेंस करने के लिए इन्हें फुल मून पर उपाय जरूर करना चाहिए। इस दिन मूलांक 2 वालों को रात में सफेद रंग की मोमबत्ती जलाकर कुछ देर बैठना चाहिए। ध्यान रखें कि आपको शांत रहकर बैठना है। वहीं चांदी या फिर कांच के ग्लास में पानी भरकर उसे चांदनी रात के नीचे रखें और सुबह होते ही उसे पी लें।
मूलांक 3
इस मूलांक का ग्रह स्वामी गुरु है। फुन मून के दिन इन्हें अपनी इच्छा को एक डायरी में नोट करना चाहिए। साथ ही इस दिन किताबें पढ़ना भी इनके लिए फायदेमंद होगा। इसके अलावा मूलांक 3 वाले लोग फुल मून वाले दिन जरूरतमंद लोगों को दान दे सकते हैं। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है।
मूलांक 4
इस मूलांक का ग्रह स्वामी राहु होता है। ये लोग काफी मेहनती होते हैं। फुल मून की रात इन्हें क्वार्ट्ज या कोई भी क्रिस्टल खुले आसमान के नीचे रखना चाहिए। इसके साथ ही अपनी विशेज का एक विजन बोर्ड बनाकर उसमें सारी प्लानिंग लिखें। शांत मन से टहलें और क्रिस्टल को अगले दिन उठाकर हमेशा अपने पास रखें।
मूलांक 5
इनका ग्रह स्वामी बुध होता है। पूर्णिमा यानी फुल मून वाली रात इन चीजों को कागज पर लिखें जो तकलीफ पहुंचा रही हैं। इसे बाद में जला दें क्योंकि ऐसा करने से मन हल्का होगा। नेचर के बीच रहें और गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करें।
मूलांक 6
मूलांक 6 वालों का ग्रह स्वामी शुक्र होता है। फुल मून की रात अच्छी सुगंध वाला अगरबत्ती चलाएं। स्नान करते वक्त पानी में फूल डाल दें। मन ही मन सोचें कि आप की जिंदगी में सुख-समृद्धि की वृद्धि हो रही है। इस उपाय से पर्सनल लाइफ में आ रही दिक्कतें कम होंगी।
मूलांक 7
इनका ग्रह स्वामी केतु है। इस मूलांक के लोग खूब ओवरथिंक करते हैं। फुल मून की रात शांत सी जगह पर बैठकर मेडिटेशन करें। मोबाइल से दूर रहें और अपने मन की आवाज को सुनें। आप मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। इसे करने से आपको शांति मिलेगी।
मूलांक 8
इस मूलांक का ग्रह स्वामी शनि है। फुल मून की रात अपने पर्स और कुछ सिक्कों को चांदनी रात के नीचे रखें। आगे के बारे में सोचें। अपनी अच्छी फाइनेंशियल कंडीशन की कल्पना करें। ऐसा करने से आपकी फाइनेंशियल स्थिति आगे चलकर मजबूत होगी।
मूलांक 9
इस मूलांक का ग्रह स्वामी मंगल है। ये लोग स्वभाव से इमोशनल होते हैं और लोगों की मदद करे हैं। फुल मून वाले दिन पुराने किसी गुस्से को भूल जाएं। अपने दुखों को पीछे छोड़ने की कोशिश करें। कोशिश करें कि इस दिन आप किसी जरूरमंद इंसान को कुछ दान कर दें। इससे आपका मन हल्का होगा और नई शुरुआत के रास्ते भी खुल जाएंगे।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन