Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग होते हैं सबसे अच्छे सीक्रेट कीपर, साबित होते हैं अच्छे दोस्त
न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र की दुनिया में जन्म की तिथि का बहुत महत्व है। इसकी मदद से किसी भी व्यक्ति के बारे में बिना कुंडली ही सब कुछ जाना जा सकता है। आज जानते हैं कि सबसे अच्छे सीक्रेट कीपर कौन होते हैं?

Numerology Number 1: न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में बर्थडेट का महत्व सबसे ज्यादा होता है। दरअसल हमारे जन्म की तारीख से ही हमारा मूलांक बनता है। अगर आप अपने जन्म की तिथि का योग करते हैं, तो आपको अपना मूलांक पता चल जाएगा। अगर किसी का जन्म 7 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 7 होगा। वहीं किसी का जन्म अगर 11 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2 होगा। मूलांक के आधार पर किसी भी व्यक्ति के बारे में सारी चीजें समझी जा सकती है। अगर आपको किसी का मूलांक पता है तो इसकी मदद से उस व्यक्ति का स्वभाव, पर्सनैलिटी और यहां तक की उसके भविष्य के बारे में भी कई चीजें जानी जा सकती हैं।
सीक्रेट कीपर होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग
कुछ क्वालिटी के जरिए आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सामने वाले व्यक्ति का मूलांक क्या है? आज बात करेंगे उन लोगों की जो सीक्रेट कीपर होते हैं। ऐसे इंसान जो आपके हर एक सीक्रेट को किसी तीसरे शख्स से डिस्कस नहीं करते हैं। न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को होता है, वो लोग सबसे अच्छे सीक्रेट कीपर होते हैं। बता दें कि इन तारीखों में जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है।
मूलांक 1 का ग्रह स्वामी
जिनका जन्म 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है, इनका ग्रह स्वामी सूर्य है। सूर्य की वजह से मूलांक 1 वाले व्यक्तियों में लीडरशिप क्वालिटी कूट-कूटकर भरी होती है। ये लोग काफी स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। इसके अलावा ये क्लैरिटी के साथ बात करते हैं तो सामने वाला इंसान कभी कन्फ्यूज नहीं होता है। अपनी अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल के दम पर ये लोग अच्छे रिश्ते बनाते हैं।
साबित होते हैं अच्छे दोस्त
मूलांक 1 वाले व्यक्ति सबसे अच्छे दोस्त साबित होते हैं। हालांकि इनकी फ्रेंडलिस्ट में कई लोग होते हैं लेकिन इसके दिल के करीब कुछ ही लोग होते हैं। एक बार अगर इन्होंने किसी को अपना मान लिया तो मरते दम उनका साथ निभाते हैं। शर्त सिर्फ इतनी होती है कि सामने वाले व्यक्ति भी उनका भरोसा कभी ना तोड़े। यही वजह है कि इस मूलांक के लोग लॉयलिटी को ही प्रिफर करते हैं जो इनका खास होते है, उनके सीक्रेट किसी तीसरे शख्स तक नहीं जाते हैं।
इस चीज को लेकर बरतें सावधानी
वैसे तो मूलांक 1 वालों में सारी क्वालिटी भर-भरकर होती हैं लेकिन कुछ चीजों की वजह से ये लोग कई बार मात भी खा जाते हैं। दरअसल इनमें कई बार ईगो आ जाता है। साथ ही कुछ मौकों पर ये अपने गुस्से पर भी काबू नहीं कर पाते हैं। ऐसे में इनके रिश्ते खराब होने लगते हैं। चीजें बहुत खराब हो जाने के बाद इन्हें इस बात का एहसास होता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन