numerolgoy do not betray these three mulank people in your life न्यूमेरेलॉजी: इन 3 मूलांक के लोगों से गद्दारी पड़ सकती है भारी, सोच-समझकर लें फैसला, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

न्यूमेरेलॉजी: इन 3 मूलांक के लोगों से गद्दारी पड़ सकती है भारी, सोच-समझकर लें फैसला

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र की दुनिया में कुछ मूलांक के लोग ऐसे हैं जो मरते दम तक साथ देते हैं। ऐसे में इनके साथ गद्दारी करना किसी के लिए भी भारी पड़ सकता है। नीचे जानिए इन मूलांकों के बारे में-

Sat, 11 April 2026 02:14 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
न्यूमेरेलॉजी: इन 3 मूलांक के लोगों से गद्दारी पड़ सकती है भारी, सोच-समझकर लें फैसला

अंक ज्योतिष की दुनिया में नंबर का खेल बहुत है। यहां सिर्फ नंबर के आधार पर ही लोगों की सोच, स्वभाव और जिंदगी से जुड़े राज समझे जा सकते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार हर किसी का एक मूलांक होता है और इसी के आधार पर उसके बारे में एक राय बनती है। अंक ज्योतिष के हिसाब से हर एक मूलांक अपने आप में खास होता है। वहीं कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जिनके साथ रिश्ता मजबूत रखना फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये लोग ना सिर्फ अच्छा दोस्त होते हैं बल्कि हर मुश्किल समय में साथ होते हैं। ऐसे में इन लोगों के साथ गद्दारी करना भारी पड़ सकता है क्योंकि भरोसा टूटे जाने पर ये लोग फिर पलटकर दोबारा वापस नहीं देखते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये मूलांक कौन-कौन से हैं?

मूलांक 1

अंक ज्योतिष की बात हो और मूलांक 1 वालों की बात ना हो तो ऐसा हो ही नहीं सकता है। मूलांक 1 वालों पर सूर्यदेवता की बड़ी मेहरबानी होती है। इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी कूट-कूटकर भरी होती है। वहीं ये लोग जब भी किसी का साथ देते हैं तो पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। अब ऐसे में जब कोई इनका भरोसा तोड़ता है तो फिर ये ऐसे व्यक्ति पर दोबारा कभी भरोसा करते ही नहीं हैं। इसी वजह से मूलांक 1 वालों से गद्दारी करने से बचना चाहिए। इनके बारे में एक बात ध्यान रखें कि ये अपने दम पर आगे बढ़ जाते हैं और दूसरों की मदद करके उन्हें भी आगे बढ़ने के मौके देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 5 वाले प्यार में होते हैं अनलकी? ये है सबसे बड़ी वजह

मूलांक 8

मूलांक 8 वाले भी इस लिस्ट में है। इन लोगों का स्वामी ग्रह शनिदेव हैं और इसी वजह से ये लोग खूब मेहनती होते हैं। अंक ज्योतिष के हिसाब से ये लोग स्वभाव से थोड़े सीरियस भी होते हैं। हालांकि दिल के ये लोग सच्चे होते हैं और ऐसा कहा जा सकता है कि ईमानदारी इनके खून में होता है। रिश्ते में ये लोग वफादार रहते हैं और सामने वाले से भी यही उम्मीद करते हैं। अगर गलती से भी कोई इनके साथ धोखा करता है या चालाक बनता है तो ये उससे सबसे पहले दूरी बना लेते हैं। ये लोग मुश्किल समय साथ निभाते हैं और इसलिए इनके साथ ईमानदार जरूर रहना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 5 के इन खूबियों के चलते होते हैं कई दोस्त, होती है ये कमी

मूलांक 9

मूलांक 9 वालों का स्वामी ग्रह मंगल है। इस मूलांक की कैटेगरी में वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को हुआ हो। ये लोग दिल के साफ होते हैं। वहीं अगर इन्हें एहसास होगा कि सामने वाले को मदद की जरूरत है तो ये कई बार बिना बोले ही सपोर्ट कर देते हैं। अंक ज्योतिष के हिसाब से मुश्किल से मुश्किल घड़ी में भी मूलांक 9 वाले अपनों का साथ नहीं छोड़ते हैं। इस मूलांक के लोगों की सबसे अच्छी बात ये भी है कि ये हिम्मती बहुत होते हैं और ये हर रिश्ता दिल से निभाते हैं। अब ऐसे में अगर कोई इनके साथ ईमानदर नहीं होता है तो वो फिर ये उनके साथ पूरी तरह से कटऑफ कर लेते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 1 वाले व्यक्ति इन तीन लोगों को भूलकर भी ना करें नजरअंदाज

इस तरह से अंक ज्योतिष में मूलांक 1, 8 और 9 वाले लोग ईमानदारी को ही सब कुछ मानते हैं। इन लोगों के साथ गद्दारी करने का मतलब है कि आप एक अच्छा दोस्त खो रहे हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंक ज्योतिष विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!