numerology 2 biggest weaknesses of people born on the 22nd know about rahu hidden blessings Numerology: 22 तारीख को जन्मे लोगों में होती हैं ये 2 बड़ी कमियां, राहु देता है ये गुप्त वरदान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: 22 तारीख को जन्मे लोगों में होती हैं ये 2 बड़ी कमियां, राहु देता है ये गुप्त वरदान

हमारी जन्मतिथि का हम पर बहुत गहरा असर होता है। आज बात करेंगे उन लोगों के बारे में जिनका जन्म 22 तारीख को हुआ है। नीचे विस्तार से जानें कि इनके अंदर कौन सी सबसे बड़ी 2 कमियां होती हैं और राहु इन पर मेहरबान होकर क्या करता है?

Wed, 21 Jan 2026 04:21 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: 22 तारीख को जन्मे लोगों में होती हैं ये 2 बड़ी कमियां, राहु देता है ये गुप्त वरदान

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार हमारे जन्म की तिथि का हमारे ऊपर गहरा असर पड़ता है। ये सिर्फ एक नंबर नहीं होता है बल्कि इसकी मदद से हम अपने बारे में या किसी और के बारे में काफी चीजों को गहराई से समझ सकते हैं। आज बात करेंगे उन लोगों की जिनका जन्म किसी भी महीने की 22 तारीख को हुआ है। सबसे पहले तो बता दें कि 22 तारीख को जन्मे हुए लोगों को मूलांक (2+2) 4 होता है। मूलांक हमारी जन्मतिथि के योग को ही कहा जाता है। न्यूमेरेलॉजी में सारा खेल नंबर का ही होता है। तो अब जानते हैं कि आखिर 22 तारीख को जन्मे हुए लोगों में 2 सबसे बड़ी कमी कौन सी होती है? साथ ही जानेंगे कि राहु इन्हें कौन सा गुप्त वरदान देता है?

मूलांक 4 वालों की कमी

शास्त्र के अनुसार मूलांक 4 वालों का ग्रह स्वामी राहु होता है। इसका असर मूलांक 4 वालों पर नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह से होता है। कमी की बात करें तो 22 तारीख को जन्म लेने वाले लोग बहुत ही ज्यादा जिद्दी होते हैं। अपनी जिद की वजह से ये लोग कई बार फैसले गलत लेते हैं। दूसरी चीज इन्हें दूसरों की सलाह लेना बिल्कुल भी पसंद नहीं है क्योंकि अपने जिद के चलते ये किसी की भी नहीं सुनते हैं। ऐसे में कई बार लोग भी इनसे बात करने में हिचकिचाते हैं। वैसे ये लोग काफी मेहनती होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: 2026 में खतरनाक हो सकते हैं ये महीने, जानें कब-कब रहना है सावधान?
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मी लड़कियों को कहा जाता है साक्षात लक्ष्मी

राहु से मिलता है ये वरदान

ग्रह स्वामी राहु होने की वजह से 22 तारीख को जन्मे लोगों के पास पैसे की कभी भी कमी नहीं होती है। राहु की वजह से ही इन्हें अचानक से धन लाभ मिलने की भी योग होते हैं। ऐसे में राहु का ये गुप्त वरदान इनकी जिंदगी बना जाता है। अगर ये लोग अपनी कमियों पर काम करना सीख लें तो इनसे शक्तिशाली मूलांक कोई और नहीं होगा। कुछ उपायों के जरिए मूलांक 4 के लोगों को बहुत शांति मिलती है। शनिवार के दिन इन लोगों को राहु मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। साथ ही उड़द की दाल और काले तिल का दान करने से भी लाभ मिलता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!