Navratri 2026 kab: चैत्र नवरात्रि पर कब करें कलश की स्थापना, जानें सामग्री व टाइम
Navratri 2026 ka pehla din kab hogi kalash sthapna: मार्च महीने में पड़ने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इस साल नवरात्रि के दिनों में माता दुर्गा की विधिवत पूजा करने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होगी।

Chaitra Navratri Date and Time Navratra kab hai, चैत्र नवरात्रि : हर साल नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। मार्च के महीने में चैत्र नवरात्रि का व्रत रख माता दुर्गा देवी की आराधना की जाएगी। मार्च महीने में पड़ने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इस साल नवरात्रि के दिनों में माता दुर्गा की विधिवत पूजा करने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होगी। चैत्र नवरात्र का शुभारंभ गुरूवार से हो रहा है। इन 9 दिनों का समापन 27 मार्च को राम नवमी के साथ होगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के लिए घरों और मंदिरों में विशेष तैयारियां शुरू हो गई है। चैत्र नवरात्र के दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कलश स्थापना का शुभ दिन व समय और अन्य जरूरी डिटेल्स-
चैत्र नवरात्रि पर कब करें कलश की स्थापना, जानें सामग्री व टाइम
चैत्र नवरात्रि के दौरान पहले दिन पर ही कलश स्थापना करने का विधान है, जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य अरविंद शर्मा व महंत पंडित सत्येंद्र शर्मा के अनुसार, चैत्र मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 20 मार्च की सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरूवार को कलश स्थापना के साथ नवरात्रि प्रारंभ हो जाएगी। ऐसे में 19 मार्च को कलश की स्थापना कर दुर्गा माता की पूजा आरंभ की जाएगी। इस पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह में 06:52 ए एम से 07:43 ए एम तक रहेगा।
चैत्र नवरात्रि में क्या उपाय करें?
नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करना बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। दुर्गा माता की असीम कृपा पाना चाहते हैं तो दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करें।
नवरात्रि पूजा के लिए सामग्री
मिट्टी का पात्र, जौ, मिट्टी, जल से भरा हुआ कलश, मौली, इलायची, लौंग, कपूर, रोली, साबुत सुपारी, साबुत चावल, सिक्के, अशोक या आम के पांच पत्ते, नारियल, चुनरी, सिंदूर, फल-फूल, फूलों की माला और शृंगार पिटारी भी चाहिए।
चैत्र नवरात्रि पर माता की सवारी क्या होगी?
हर बार नवरात्र में देवी अलग-अलग वाहन पर आती हैं और उस वाहन के हिसाब से अगले छह महीने की स्थिति का अनुमान लगाया जाता है। इस बार मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन