सोमवार को मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य गोचर, 22 जून तक पूरे होंगे 4 राशियों के रुके हुए काम, आसान उपाय से दोगुना लाभ
Sun Transit in Mrigashira Nakshatra 2026: अगले हफ्ते यानी 8 जून को सूर्य मंगल ग्रह के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस परिवर्तन का लाभ वृषभ, सिंह, मकर और धनु राशि को मिलने वाला है।

आज से चार दिन बाद यानी 8 जून को सूर्य मृगशीर्ष यानी मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से इस गोचर को काफी अच्छा माना जाता है। सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन का लाभ एक नहीं दो नहीं बल्कि कुल 4 राशियां उठाएंगी। 8 से लेकर 22 जून तक सूर्य इसी नक्षत्र में रहेंगे और इस दौरान वृषभ, सिंह, मकर और धनु राशि के जातकों के सारे अटके हुए काम तेजी से रफ्तार पकड़ेंगे। आइए जानते हैं कि इन राशियों को सूर्य-मृगशिरा नक्षत्र का ये योग और किस-किस तरह से लाभ दिलाएगा। साथ में जानेंगे कुछ ऐसे उपाय जिनकी मदद से ये राशियां ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकती हैं।
मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य ऐसे पहुंचाते हैं लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब-जब सूर्य मंगल ग्रह के इस नक्षत्र में आते हैं तो लोगों में अच्छी ऊर्जा का आगमन होता है और ऐसे में अंदर से नई चीजें सीखने की इच्छा होती है। रुके हुए काम आगे बढ़ते हैं। साथ ही कॉन्फिडेंस भी खूब बढ़ता है और नौकरी से लेकर बिजनेस में लाभ ही लाभ मिलता है। कुल मिलाकर ये परिवर्तन कुछ राशियों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लेकर आता है। इस दौरान अगर सोच-समझकर फैसले लिए जाए ये आगे चलकर बड़ा लाभ दिलाते हैं।
वृषभ राशि
सूर्य का मंगल ग्रह के नक्षत्र में आना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ संकेत जैसा है। अगर आपकी राशि है वृषभ है तो आने वाले दिनों में आपकी बातों का असर लोगों पर बढ़ेगा और ऐसे में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। वहीं पैसों से जुड़े मामलों में सुधार होता दिखेगा। वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों को काफी मुनाफा हो सकता है।

सिंह राशि
8 जून से 22 जून के बीच में सिंह राशि वालों को हर क्षेत्र में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। सूर्य की राशि होने के नाते इस परिवर्तन का सबसे ज्यादा लाभ इस राशि के जातकों को मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए अच्छे मौके मिलने शुरू हो जाएंगे। जो लोग नौकरी बदलने की प्लानिंग कर रहे थे उन लोगों को इस टाइम पीरियड में कहीं से अच्छी खबर जरूर मिलेगी। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। लव लाइफ में चीजें अच्छी होती दिखेंगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। धैर्य के साथ आगे बढ़ने पर लाभ ज्यादा मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों को भी सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र में आना लाभ देकर जाएगा। अगर आपकी राशि मकर है तो अगले हफ्ते से आप महसूस करेंगे कि क्रिएटिव काम में आपका मन खूब लगेगा और इसमें सफलता भी मिलेगी। इस टाइम पीरियड में किया गया इन्वेस्टमें आगे चलकर अच्छा लाभ दिला सकता है। 8 से 22 जून के बीच में मीडिया, मार्केटिंग और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को काफी फायदा मिलेगा। लव लाइफ सुधरेगी और कॉन्फिडेंस पहले से ज्यादा बढ़ेगा।
धनु राशि
मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य के आने से धनु राशि वालों को भी अपनी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। लव लाइफ से जुड़े मामले में कोई अच्छी न्यूज मिलेगी। वहीं सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास इंसान से हो सकती है। हालांकि हो सकता है कि शादीशुदा जिंदगी में हल्की-फुल्की नोकझोंक हो लेकिन रिश्ता पहले से और भी मजबूत बनेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा जिससे मन खुश रहेगा।
8 जून से 22 जून तक करें ये उपाय
सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश के दौरान सूर्य. से जुड़े उपाय करने से खूब लाभ मिलेगा। हर रोज सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें। अपने से बड़ों का सम्मान करें। रविवार के दिन जरूरतमंदों को दान जरूर करें। साथ ही ध्यान रखें कि आपको गुस्से पर कंट्रोल रखना है और किसी भी तरह का अंहकार नहीं पालना है। एक छोटी सी चूक चीजों को खराब कर सकती है। ऐसे में धैर्य बनाकर रखें।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन