जून में गुरु और बुध समेत 5 बड़े ग्रह बदलेंगे चाल, करियर-लव लाइफ और पैसों से जुड़े मामलों में आएंगे बड़े बदलाव
June 2026 Transit: जून 2026 में 5 बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। गुरु और बुध समेत कई ग्रहों की बदलती हुई चाल करियर, रिश्तों और पैसों के मामलों में बड़े बदलाव ला सकती है। आइए जानते हैं कि जून में कौन-कौन से गोचर होने वाले हैं और इनका हम पर क्या असर पड़ेगा?

जून का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस महीने में गुरु से लेकर शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध जैसे बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करते दिखेंगे। ग्रहों की बदलती चाल का असर करियर से लेकर पैसों और लव लाइफ पर खूब दिखेगा। इस दौरान नए मौके मिलेंगे। नए लोग मिलेंगे। वहीं कुछ लोगों को कोई भी फैसला लेने वक्त सावधानी ही बरतनी है नहीं तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं कि जून के महीने में होने वाले गोचर हम पर क्या असर डालेंगे?
जून 2026 में होने जा रहे कई गोचर जिंदगी पर डालेंगे कई प्रभाव
गुरु गोचर से शुरु होगा गोल्डन टाइम
जून की शुरुआत में गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। 2 जून को गुरु कर्क राशि में जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में कर्क को गुरु की उच्च राशि माना जाता है। ऐसे में ये गोचर करियर से लेकर पर्सनल लाइफ में सब कुछ ट्रैक पर वापस लाएगा। कुछ लोगों को नए मौके मिलेंगे तो वहीं लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे या कई लोग नए रिश्ते में बंधते दिखेंगे।
शुक्र गोचर से आएगा रिश्तों में सुधार
8 जून की तारीख ज्योतिषीय लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने जा रही है। इस दिन शुक्र चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करेंगे। शुक्र प्यार, पैसा और लग्जरी का कारक माना जाता है। ऐसे में इस गोचर से रिश्तों में सुधार आता दिखेगा। कई लोग अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वहीं परिवार के साथ भी बॉन्डिंग अच्छी होगी। इस दौरान पैसों से जुड़े फैसले काफी महत्वपूर्ण रखेंगे।
सूर्य के गोचर से बढ़ेगा कॉन्फिडेंस
जून के महीने में सूर्य का गोचर होगा। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को हमेशा कॉन्फिडेंस और लीडरशिप का कारक माना जाता है। ऐसे में इस गोचर के प्रभाव से कई लोगों को प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे मौके मिलेंगे। वहीं इसके प्रभाव से इमेज और भी मजबूज बनेगी।
मंगल गोचर से पूरे होंगे अटके हुए काम
मंगल 21 जून को शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा और साहस का कारक माना जाता है। इस दौरान लोगों के रुके हुए काम पूरे होंगे। खुद के अंदर एक अच्छी और नई ऊर्जा महसूस होग। बस इस दौरान जल्दबाजी या फिर गुस्सा नहीं करना है।
महीने के अंत में बुध बढ़ाएंगे चुनौतियां
ज्योतिषीय गणना के अनुसार बुध ग्रह 22 जून को मिथुन से लेकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान अपनी फीलिंग्स खुलकर कह पाना आसान होगा और रिश्तों में अपनापन भी बढ़ेगा। इसके ठीक 7 दिन बाद यानी 29 जून को बुध वक्री चाल चलेंगे। इस दौरान पैसों से जुड़े मामले में सतर्क रहना जरूरी होगा। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेना नुकसान पहुंचा सकता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन