2026 में इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, रहेगी मां लक्ष्मी की शुभ दृष्टि
Moon Transit Mars Horoscope 2026 Rashifal: जल्द ही नया साल शुरू होगा और मंगल और चंद्र ग्रह की युति बनेगी। महालक्ष्मी योग बनने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है।

Moon Transit Mars Horoscope 2026 Rashifal: ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रह समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में एंटर करते हैं। ग्रहों के गोचर करने से शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसा ही एक योग है महालक्ष्मी योग, जो मंगल और चंद्र ग्रह की युति से बनता है। महालक्ष्मी योग बनने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। जल्द ही नया साल शुरू होगा और मंगल और चंद्र ग्रह की युति बनेगी। पंचांग के अनुसार, 2026 में जनवरी के महीने में मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जो शनि की राशि है। मंगल गोचर के बाद मकर राशि में चंद्र का गोचर भी होगा। चंद्र का गोचर होते ही मंगल और चंद्र की युति बनेगी। चंद्र-मंगल की युति से महालक्ष्मी योग बनेगा, जो अत्यंत लाभकारी माना जाता है। महालक्ष्मी योग के निर्माण से कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं महालक्ष्मी योग बनने से किन राशियों पर माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी-
2026 में इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, रहेगी मां लक्ष्मी की शुभ दृष्टि
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्र-मंगल की युति से बना महालक्ष्मी योग लाभकारी साबित हो सकता है।
आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।
प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बना रहे हैं।
आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
परिवार में सुख समृद्धि का माहौल रहेगा।
करियर में आपके कठिन परिश्रम की तारीफ की जाएगी।
धनु राशि
चंद्र-मंगल की युति से बना महालक्ष्मी योग धनु राशि के जातकों को शुभ परिणाम दिला सकता है।
आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना जताई जा रही है।
सालों से रुके हुए कार्य अपनी रफ्तार पकड़ेंगे।
लेखन, बैंक और मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए चंद्र-मंगल की युति से बना महालक्ष्मी योग फायदेमंद साबित हो सकता है।
करियर में आपको कई नए टास्क मिल सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे।
आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे और नया पद भी हासिल कर सकते हैं।
स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
वहीं, वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन