मेष राशि पर 138 दिन तक वक्री शनि का कैसा होगा प्रभाव, पढ़ें शनि राशिफल
Mesh Rashi Par Shani ka asar : इस समय मेष राशि पर कर्मफलदाता शनि की साढ़ेसाती का पहला लेवल चल रहा है। ऐसे में वक्री होकर शनि मेष राशि के जातकों की करियर, धन, सेहत और लव लाइफ में अनोखे बदलाव लाने वाले हैं।

Mesh Rashi Par Shani ka asar: ज्योतिष की दृष्टि से शनि ग्रह को गोचर के मामले में बेहद स्लो माना जाता है। इस समय मीन राशि में विराजमान शनि मार्गी चाल में गोचर कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, जुलाई के महीने में 27 तारीख की रात में 01 बजकर 25 मिनट पर शनि वक्री होने जा रहे हैं। शनि के वक्री होने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इस समय मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला लेवल भी चल रहा है। ऐसे में वक्री होकर शनि मेष राशि के जातकों की लाइफ में बदलाव ला सकते हैं। आइए जानते हैं मेष राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना लव, करियर, धन और सेहत के मामले में कैसा बदलाव लेकर आता है।
मेष राशि पर 138 दिन तक वक्री शनि का कैसा होगा प्रभाव, पढ़ें शनि राशिफल
रिलेशनशिप और परिवार
शनि की वक्री स्थिति के कारण आपके स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है, जिसका सीधा असर आपके पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंध पर पड़ सकता है। जीवनसाथी या परिवार के सदस्यों के साथ किसी पुरानी बात को लेकर बहस या गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। अपनी जुबान और गुस्से पर पूरा कंट्रोल रखें। कोई भी कड़वी बात बोलने से बचें। ईगो को साइड रखकर रिश्तों में आ रही दूरियों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें।
करियर में बदलाव
शनि की वक्री चाल आपके करियर की रफ्तार को थोड़ा स्लो कर सकती है। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट, प्रमोशन या नौकरी बदलने का इंतजार कर रहे हैं, तो उसमें कुछ देरी या रुकावटें आ सकती हैं। जिम्मेदारी का बोझ अचानक बढ़ सकता है, जिससे आप थोड़े तनाव में आ सकते हैं। यह समय शॉर्टकट अपनाने का नहीं है। अपनी पुरानी आदतों को सुधारें। अधूरी पड़ी योजनाओं को पहले पूरा करें। आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी, बल्कि भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करेगी।
धन की स्थिति
पैसों के मामले में शनि वक्री आपको बेहद सतर्क रहने का इशारा करते हैं। इस दौरान पैसों का फलों बना रहेगा, लेकिन धन का संचय करने में मुश्किलें आ सकती हैं। अचानक कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं, जो आपके बजट को हिला दें। किसी भी तरह के रिस्क भरे निवेश, जैसे शेयर मार्केट या सट्टेबाजी से पूरी तरह दूर रहें। किसी को कर्ज देने से बचें, क्योंकि इस समय दिया गया पैसा वापस मिलने में काफी परेशानी हो सकती है।
सेहत का मामला
मेष राशि के लोग स्वभाव से बहुत एनर्जेटिक और जल्दबाजी में रहते हैं, लेकिन शनि की वक्री चाल आपकी इस एनर्जी को थोड़ा धीमा कर सकती है। इससे मन में बेवजह की बेचैनी, थकान या स्ट्रेस महसूस हो सकता है। हड्डियों, जोड़ों के दर्द या पेट से जुड़ी पुरानी परेशानियां दोबारा उभर सकती हैं। काम के साथ-साथ शरीर को आराम देना भी उतना ही जरूरी है। अपनी रूटीन में डिसिप्लिन लाएं। सही समय पर सोएं। योग या प्राणायाम को जीवन का हिस्सा बनाएं।
शनि वक्री के दौरान मेष राशि वाले करें ये आसान उपाय
- अगर आप शनि के इस प्रभाव को कम करना चाहते हैं, तो हर शनिवार को हनुमान चालीसा या शनि चालीसा का पाठ जरूर करें।
- शनिवार के दिन किसी गरीब, जरूरतमंद या सफाई कर्मचारी को अपनी श्रद्धा के अनुसार भोजन, काले तिल या वस्त्र दान करना भी बहुत फायदेमंद रहता है।
- अपने से छोटे कर्मचारियों या मजदूरों के साथ हमेशा अच्छा और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन