Horoscope Blue Moon Rashifal Tarot 31 May 2026 Tarot Card Readings predictions टैरो राशिफल 31 मई: 12 राशियों पर कैसा रहेगा ब्लू माइक्रो मून का असर, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

टैरो राशिफल 31 मई: 12 राशियों पर कैसा रहेगा ब्लू माइक्रो मून का असर, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशिफल

Horoscope Blue Moon Rashifal Tarot 31 May 2026: टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व और अर्थ है। टैरो रीडिंग की मदद से जानिए आज के अद्भुत ब्लू मून का प्रभाव सभी 12 राशियों पर कैसा रहने वाला है-

Sun, 31 May 2026 10:45 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
टैरो राशिफल 31 मई: 12 राशियों पर कैसा रहेगा ब्लू माइक्रो मून का असर, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशिफल

Horoscope Blue Moon Rashifal Tarot 31 May 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्लू मून एक बेहद खास और शक्तिशाली घटना मानी जाती है। जब एक ही महीने में दो पूर्णिमा आती हैं, तो दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। टैरो रीडिंग के अनुसार, यह समय अधूरी इच्छाओं को पूरा करने, पुरानी आदतों को छोड़ने और जीवन में बड़े बदलाव लाने का होता है। टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व और अर्थ है। आइए टैरो रीडिंग की मदद से जानते हैं ब्लू मून का प्रभाव सभी 12 राशियों पर कैसा रहने वाला है।

टैरो राशिफल 31 मई: 12 राशियों पर कैसा रहेगा ब्लू माइक्रो मून का असर, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशिफल

मेष राशि

आज का ब्लू मून आपके भीतर के लीडर को जगाएगा। करियर में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बस ध्यान रखें कि अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें। कोई भी फैसला दिल की बजाय दिमाग से लें।

वृषभ राशि-

आपके लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं और क्रिएटिविटी से भरा रहेगा। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। खुद को कमतर न आंकें। नए विचारों पर काम करने के लिए यह सबसे अच्छा समय है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आपके जीवन में कोई बड़ा फैसला लेने की घड़ी आ गई है, खासकर रिश्तों या पार्टनरशिप को लेकर। कंफ्यूजन से बचें। अपने दिल की आवाज सुनें और जो आपके हक में सही हो, वही रास्ता चुनें।

कर्क राशि

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इसलिए आप पर आज के ब्लू मून का गहरा असर होगा। पुरानी यादें या दबा हुआ तनाव सामने आ सकता है। किसी भी तरह के भ्रम से बचें और अपनी गट फीलिंग पर भरोसा रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज का ब्लू मून अंदरूनी ताकत और साहस देगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब खत्म होने की राह पर हैं। मुश्किल हालातों में भी धैर्य न खोएं। आपकी करुणा ही आपकी सबसे बड़ी जीत बनेगी।

कन्या राशि

आप इस दौरान थोड़ा अकेलापन महसूस कर सकते हैं या खुद में खोए रह सकते हैं। यह समय खुद के बारे में सोचने का है। दुनिया की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लें और खुद को समझें कि आप जिंदगी से असल में चाहते क्या हैं।

तुला राशि

तुला राशि आज आपके जीवन में संतुलन वापस आएगा। अगर कोई कानूनी मामला या पुराना विवाद चल रहा था, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पूरी तरह ईमानदार रहें। यह आपके कर्मों का फल मिलने का समय है।

वृश्चिक राशि

आपके लिए ‘देथ’ यानी बदलाव का कार्ड निकला है। नाम सुनकर डरने की जरूरत नहीं है। यह कार्ड जीवन में बड़े बदलावों का प्रतीक है। आपके जीवन का एक पुराना और बेकार चैप्टर खत्म हो रहा है और एक नई शुरुआत हो रही है। पुरानी बातों को पकड़कर न बैठें।

धनु राशि

धनु राशि के लिए आज के दिन भाग्य का पहिया घूमने वाला है। इस ब्लू मून के बाद आपके जीवन में अचानक सकारात्मक बदलाव या कोई बड़ा मौका आ सकता है। किस्मत के भरोसे हाथ पर हाथ रखकर न बैठें। मिलने वाले अवसरों का पूरा फायदा उठाएं।

मकर राशि

मकर राशि के लिए आज का दिन आपकी परीक्षा ले सकता है। आप किसी गलत आदत, लालच या किसी टॉक्सिक रिश्ते की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। खुद पर कंट्रोल रखें और किसी भी शॉर्टकट या गलत रास्ते को चुनने से बचें।

कुंभ राशि

आपके लिए यह ब्लू मून उम्मीद, हीलिंग और खुशियां लेकर आ रहा है। लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। ब्रह्मांड पर भरोसा रखें। अपनी हीलिंग पर ध्यान दें और पॉजिटिव सोच बनाए रखें।

मीन राशि

मीन राशि आपकी आध्यात्मिक ऊर्जा इस समय बहुत अच्छी रहेगी। कुछ छिपे हुए राज आपके सामने आ सकते हैं और आपको सच का पता चलेगा। इस समय आपकी सोचने-समझने की शक्ति बहुत तेज रहेगी। अपनी अंतरात्मा की सुनें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:31 मई को आसमान में ब्लू मून का अद्भुत नजारा, चांद जैसी चमकेगी इन राशियों की किस्
ये भी पढ़ें:क्या रक्षा बंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण? जानें भारत पर ग्रहण का कैसा रहेगा प्रभाव

आज के दिन का उपाय- ब्लू मून पर क्या करें?

ब्लू मून की रात को थोड़ा समय चांद की रोशनी में बिताएं। ध्यान लगाएं और एक कोरे कागज पर अपनी वो तीन इच्छाएं लिखें। जिन्हें आप वाकई पूरा करना चाहते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान में चमकेगा साल का सबसे छोटा पूर्णिमा चांद, आज इतने बजे से दिखेगा ब्लू मून
ये भी पढ़ें:1-7 जून तक इन 6 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, ये 2 राशियां रहें सावधान
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!