क्या रक्षा बंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण 2026? जानें त्योहार और भारत पर ग्रहण का कैसा रहेगा प्रभाव
Kya Chandra Grahan Raksha Bandhan par lagega Lunar Eclipse Date 2026: गौर फरमाने वाली बात यह रहेगी की इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव त्योहार पर पड़ेगा या नहीं। आइए जानते हैं इस साल का आखिरी चंद्र कब, कहां और कैसा होने वाला है-

Kya Chandra Grahan Raksha Bandhan par lagega, Lunar Eclipse 2026 :चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा जाता है। इस साल चंद्र ग्रहण अगस्त के महीने में लगने जा रहा है। इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगने जा रह है। पूर्णिमा के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण धार्मिक दृष्टि से और अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण रक्षा बंधन के दिन लगने वाला है। ऐसे में गौर फरमाने वाली बात यह रहेगी की इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव त्योहार पर पड़ेगा या नहीं। आइए जानते हैं इस साल का आखिरी चंद्र कब, कहां और कैसा होने वाला है-
क्या रक्षा बंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण 2026?
हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण लगेगा।
कैसा होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?
साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण कहलाएगा। इस दौरान चंद्रमा लालिमा लिए दिखाई देता है, जिसे आम भाषा में ब्लड मून कहा जाता है। कुछ देर के लिए पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से कवर कर देगी। इस दौरान लाल रंग में चंद्र को देखा जा सकेगा।
कहां दिखाई देगा अगस्त का चंद्र ग्रहण 2026?
इस साल के अंतिम चंद्र ग्रहण को मुख्य रूप से यूरोप, अमेरिका के कुछ हिस्सों में, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, और अफ्रीका में देखा जा सकता है।
कब लगता है चंद्र ग्रहण?
वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए, तो चंद्रग्रहण उस समय लगता है, जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना धार्मिक आस्था के साथ-साथ वैज्ञानिक जिज्ञासा भी बढ़ाती है।
ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए- हिंदू धर्म में ग्रहण से पहले और बाद कुछ विशेष कार्य किए जाते हैं। इसके साथ ही कुछ सावधानियां भी बरती जाती हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान-दान और पूजा-पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
जानें त्योहार और भारत पर ग्रहण का कैसा रहेगा प्रभाव?
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में न ही सूतक काल मान्य होगा और न ही त्योहार पर प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में बिना किसी टेंशन के रक्षा बंधन का त्योहार मना सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन