Mesh Rashi Mein Surya Gochar Sun Transit In Aries Horoscope Rashifal Lucky Zodiac Signs 14 अप्रैल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, सूर्य गोचर से मिलेंगे शुभ फल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

14 अप्रैल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, सूर्य गोचर से मिलेंगे शुभ फल

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में माना जाता है। इसे ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य का संबंध आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पिता, नेतृत्व और करियर से जोड़ा जाता है। जब सूर्य अपनी राशि बदलते हैं तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है।

Sat, 4 April 2026 11:53 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
14 अप्रैल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, सूर्य गोचर से मिलेंगे शुभ फल

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में माना जाता है। इसे ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य का संबंध आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पिता, नेतृत्व और करियर से जोड़ा जाता है। जब सूर्य अपनी राशि बदलते हैं तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस समय सूर्य मीन राशि में हैं। अब 14 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 9 बजकर 38 मिनट पर सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि सूर्य की उच्च राशि मानी जाती है, यानी यहां सूर्य मजबूत स्थिति में रहते हैं। ऐसे में इस गोचर का असर थोड़ा ज्यादा देखने को मिल सकता है। हालांकि सभी राशियों पर इसका प्रभाव रहेगा, लेकिन तीन राशियों के लिए यह समय खास तौर पर अच्छा रह सकता है।

आइए जानते हैं, मेष राशि में सूर्य का प्रवेश किन राशियों के लिए शुभ रहेगा-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए यह गोचर सीधा असर डालने वाला है। सूर्य आपकी ही राशि में आ रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपने काम को लेकर ज्यादा स्पष्ट रहेंगे और फैसले लेने में भी आसानी होगी। नौकरी करने वालों को ऑफिस में पहचान मिल सकती है। सीनियर आपके काम से खुश हो सकते हैं और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय ठीक है। अगर आप नई योजना बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। रुका हुआ काम भी आगे बढ़ सकता है। यह समय आपके लिए खुद को साबित करने का मौका दे सकता है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर थोड़ा संभलकर चलने वाला रहेगा, लेकिन फायदे भी देगा। इस दौरान खर्च बढ़ सकता है, इसलिए पैसों को लेकर सावधानी रखना जरूरी है।हालांकि इस समय आपको यात्रा के मौके मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा और ससुराल पक्ष से रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। बस सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखें। थकान या नींद की कमी महसूस हो सकती है। कुल मिलाकर यह समय आपको नए अनुभव देगा, लेकिन संतुलन बनाकर चलना जरूरी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती, 2032 तक रहेगा असर, जानें आगे कैसा रहेगा

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह गोचर आराम और सुविधा से जुड़ा रहेगा। घर, जमीन या गाड़ी से जुड़े मामलों में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप कुछ नया खरीदने का सोच रहे हैं तो समय आपके पक्ष में जा सकता है। नौकरी करने वालों के लिए बदलाव के संकेत हैं। ट्रांसफर या नई जगह काम करने का मौका मिल सकता है। शुरुआत में थोड़ा बदलाव महसूस होगा, लेकिन आगे चलकर फायदा मिल सकता है। काम के मामले में स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होती दिखेगी।परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन भी शांत रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च- 4 अप्रैल 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीन राशि में मंगल-शनि की युति, जानिए इसका असर और किन क्षेत्रों पर पड़ेगा प्रभाव
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!