Mesh Rashi Shani Ki Sade Sati 2032 tak know effects future predictions मेष राशि पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती, 2032 तक रहेगा असर, जानें आगे कैसा रहेगा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मेष राशि पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती, 2032 तक रहेगा असर, जानें आगे कैसा रहेगा समय

मेष राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती 2025 से शुरू हो चुकी है। इसका असर 2032 तक रहेगा। साढ़े सात साल का ये समय ज्योतिष में अहम माना जाता है। इसे पूरी तरह खराब नहीं कहा जाता, लेकिन आसान भी नहीं माना जाता। इस दौरान इंसान को कई चीजें समझनी पड़ती हैं।

Fri, 3 April 2026 02:12 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
मेष राशि पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती, 2032 तक रहेगा असर, जानें आगे कैसा रहेगा समय

मेष राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती 2025 से शुरू हो चुकी है। इसका असर 2032 तक रहेगा। साढ़े सात साल का ये समय ज्योतिष में अहम माना जाता है। इसे पूरी तरह खराब नहीं कहा जाता, लेकिन आसान भी नहीं माना जाता। इस दौरान इंसान को कई चीजें समझनी पड़ती हैं। फैसले लेने का तरीका बदलता है और धैर्य की जरूरत ज्यादा पड़ती है।

शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं।

शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण- अभी मेष राशि साढ़ेसाती के पहले चरण में है। इस चरण का असर सीधा दिमाग और सोच पर पड़ता है। बिना वजह चिंता हो सकती है। कई बार ऐसा लगेगा कि सब ठीक है, फिर भी मन शांत नहीं रहेगा। सोच ज्यादा चलेगी। छोटी बात भी दिमाग में घूमती रहेगी। नींद पर भी असर दिख सकता है। कुछ लोग ज्यादा सोचने की वजह से परेशान हो सकते हैं। काम चलते रहेंगे, लेकिन मन पूरी तरह जुड़ नहीं पाएगा। हालांकि इसी समय में इंसान खुद को समझना भी शुरू करता है। क्या जरूरी है और क्या नहीं, ये धीरे-धीरे साफ होने लगता है। कई लोग इस दौरान अपने फैसलों को दोबारा देखते हैं। दिशा बदलने का भी मन बन सकता है।

शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण- मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण 2027 से 2029 के बीच रहेगा। इसे साढ़ेसाती का सबसे भारी समय माना जाता है। इस दौरान जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। काम ज्यादा रहेगा, लेकिन उसके हिसाब से रिजल्ट तुरंत नहीं मिलेगा। कई बार लगेगा कि मेहनत हो रही है, लेकिन फायदा नहीं दिख रहा। इसी वजह से मन में दबाव बढ़ सकता है। पैसों के मामले में भी सावधानी जरूरी रहेगी। खर्च बढ़ सकते हैं या अचानक कुछ जिम्मेदारी आ सकती है। रिश्तों में भी खींचतान की स्थिति बन सकती है। खासकर तब, जब आप खुद दबाव में हों।सेहत का भी इस समय विशेष ध्यान रखना होता है। शरीर और दिमाग दोनों पर असर दिख सकता है। लेकिन यही समय सबसे ज्यादा सिखाता भी है। कौन साथ है, कौन नहीं- ये साफ दिखने लगता है। किस पर भरोसा करना है और कहां रुकना है, ये समझ आने लगता है। इस चरण में धैर्य और अनुशासन सबसे ज्यादा काम आते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र गोचर: वृषभ, मिथुन, तुला और मीन को लाभ, आय और सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी

शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण- शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण 2029 के बाद शुरू होगा और 2032 तक चलेगा। इस समय को राहत वाला माना जाता है। जो चीजें पहले अटकी हुई थीं, वो धीरे-धीरे बनने लगती हैं। काम में स्थिरता आती है। पैसों की स्थिति संभलने लगती है। रिश्तों में भी पहले जैसा तनाव कम हो सकता है। मन का दबाव भी धीरे-धीरे कम होता है। आत्मविश्वास वापस आता है। जो मेहनत पिछले सालों में की गई होती है, उसका असर इसी समय दिखने लगता है। लोग महसूस करते हैं कि मुश्किल समय ने उन्हें मजबूत बनाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 मई से इन राशियों का बदलेगा समय, इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

शनि की साढ़ेसाती के दौरान इन बातों का रखें ध्यान-

  • इस दौरान जरूरी है कि जल्दबाजी से बचें। पैसों को संभालकर रखें। बेवजह के विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीन राशि में मंगल-शनि की युति, जानिए इसका असर और किन क्षेत्रों पर पड़ेगा प्रभाव
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!