मीन राशि में मंगल-शनि की युति, जानिए इसका असर और किन क्षेत्रों पर पड़ेगा प्रभाव
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की युति का विशेष महत्व होता है। इस समय मीन राशि में मंगल और शनि एक साथ आ गए हैं। यानी मीन राशि में मंगल और शनि की युति बनी हुई है। मंगल 2 अप्रैल को ही इस राशि में आए हैं और 11 मई तक यहीं रहेंगे। शनि पहले से मीन राशि में विराजमान है।

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की युति का विशेष महत्व होता है। इस समय मीन राशि में मंगल और शनि एक साथ आ गए हैं। यानी मीन राशि में मंगल और शनि की युति बनी हुई है। मंगल 2 अप्रैल को ही इस राशि में आए हैं और 11 मई तक यहीं रहेंगे। शनि पहले से मीन राशि में विराजमान है। ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, आक्रामकता और टकराव से जोड़कर देखा जाता है। वहीं शनि को दबाव, देरी और अनुशासन का ग्रह माना जाता है। जब ये दोनों एक साथ आते हैं, तो चीजें सीधी नहीं चलतीं। कहीं तेजी होती है तो कहीं रुकावट भी आती है। मीन जल तत्व की राशि है, इसलिए इस योग को पानी, मौसम और बड़े स्तर की हलचल से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
कुछ ज्योतिष जानकारों का कहना है कि इस दौरान दुनिया के कई हिस्सों में तनाव बढ़ सकता है। खासकर सीमाओं या समुद्र से जुड़े मामलों में हलचल हो सकती है। इसके अलावा लोगों के बीच असंतोष, विरोध या दबाव की स्थिति भी बन सकती है। आर्थिक स्तर पर महंगाई और रोजगार को लेकर भी असर की बात कही जा रही है। हालांकि ये सब सामान्य संकेत हैं, हर जगह एक जैसा असर हो, ये जरूरी नहीं है। अब अगर राशियों की बात करें तो असर अलग-अलग तरीके से दिख सकता है।
आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन राशि पर इस युति का क्या असर पड़ेगा-
मेष राशि- मेष राशि वालों को इस समय थोड़ा संभलकर चलना होगा। काम में जल्दबाजी करने से बात बिगड़ सकती है। जो भी फैसला लें, थोड़ा सोचकर लें तो बेहतर रहेगा।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए स्थिति पूरी तरह खराब नहीं है, लेकिन सीधी भी नहीं है। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन साथ में कुछ मौके भी बन सकते हैं। समझदारी से चलेंगे तो संतुलन बना रहेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को काम में थोड़ा बिखराव महसूस हो सकता है। एक साथ कई चीजें आ सकती हैं। ध्यान इधर-उधर जाएगा, इसलिए फोकस बनाए रखना जरूरी रहेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों को मन का दबाव ज्यादा लग सकता है। छोटी बात भी बड़ी लग सकती है। ऐसे में खुद को शांत रखना जरूरी होगा।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के काम में देरी हो सकती है। जो चीजें जल्दी होनी चाहिए, वो खिंच सकती हैं। ऐसे में गुस्सा करने से बेहतर है थोड़ा इंतजार करना।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों को रिश्तों में संभलकर चलना होगा। बातों को लेकर गलतफहमी जल्दी हो सकती है, इसलिए साफ बात करना बेहतर रहेगा।
तुला राशि- तुला राशि वालों के काम बढ़ सकते हैं। दिनभर व्यस्तता रहेगी। साथ ही सेहत का ध्यान रखना जरूरी रहेगा, नहीं तो थकान बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए समय एक्टिव रहेगा, लेकिन जल्दबाजी ठीक नहीं है। गुस्से में लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है।
धनु राशि- धनु राशि वालों को घर और बाहर दोनों जगह ध्यान देना होगा। परिवार से जुड़ी बातों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा।
मकर राशि- मकर राशि वालों को बोलने और फैसले लेने में सावधानी रखनी होगी। एक छोटी बात भी बड़ा रूप ले सकती है, इसलिए थोड़ा संभलकर रहना जरूरी है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए पैसों के मामले में सतर्क रहना जरूरी है। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें।
मीन राशि- मीन राशि वालों पर इसका असर सबसे ज्यादा महसूस हो सकता है। मन थोड़ा उलझा रह सकता है। चीजें साफ समझने में समय लगेगा, इसलिए जल्दी में कोई फैसला न लें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन