Weekly Horoscope 29 March- 4 April 2026: Jaanein 12 Rashiyon ka Saptahik Rashifal साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च- 4 अप्रैल 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च- 4 अप्रैल 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ

वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है।

Sat, 28 March 2026 05:22 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च- 4 अप्रैल 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल (29 मार्च- 4 अप्रैल, 2026): वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (29 मार्च- 4 अप्रैल, 2026) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मेष राशि में दांपत्य में सुधार हो चुका है। थोड़ी नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी है, सरसता आप में आ रही है। प्रेम में थोड़ी दूरी, जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए थोड़ी दूरी वाली स्थिति बनी हुई है—थोड़ी ड्राइनेस, दबाव। तो थोड़ा उनको थोड़े दिन बच के रहना होगा, इसके बाद बड़ी अच्छी स्थिति आपकी आने वाली है। आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं, भाग्यवश कुछ अच्छा हो रहा है। बस कुमार्ग पे ध्यान रखिएगा, बाकी आपकी स्थिति ठीक है। अब सप्ताह की बात करें तो शुरुआत में भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का आसार है। मध्य थोड़ा मानसिक दबाव बना रहेगा, विद्यार्थियों के लिए भी असमंजस की स्थिति रहेगी। अंत स्वास्थ्य वगैरह प्रभावित दिख रहा है, तो सप्ताह थोड़ा सा डिस्टर्बिंग है, लेकिन कुल मिलाकर के ओवरऑल आप ठीक चल रहे हैं। बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए शुभकारी होगा।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य में थोड़ा सा निर्जीव कहेंगे या थोड़ी ऊर्जा की कमी दिख रही है। बाकी इनकम की स्थिति ठीक है, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह सही समय है। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसायिक उत्थान की तरफ जाएंगे आप, अपनों का साथ होगा और पराक्रम रंग लाएगा। मध्य में भौतिक सुख-संपदा की खरीदारी आपको परेशान करेगी, थोड़े कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। अंत में प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचिए और जो लोग संतान वाले हैं, वो संतान के सेहत पे ध्यान रखें और महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें, अन्यथा भावुकता में आकर लिया गया निर्णय आपको नुकसान देगा। हरी वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि शुभता के प्रतीक बने हुए हैं, ओजस्वी-तेजस्वी बने हुए हैं। स्वास्थ्य काफी बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी हो गई है, व्यापार भी आपका अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में धनागमन होगा, मित्रों की संख्या बढ़ेगी, कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी। मध्य में नाक-कान-गला की थोड़ी परेशानी हो सकती है, व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अंत में स्थिति आपकी ठीक होगी और भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी, मां का साथ होगा और थोड़ा कलह से बचिएगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क राशि- कर्क राशि के लिए समय में धीरे-धीरे सुधार होता जाएगा। प्रेम, व्यापार और संतान की स्थिति अभी मध्यम बनी हुई है। सप्ताह की शुरुआत सितारों की तरह चमकती रहेगी और जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। सप्ताह के मध्य में धन का आगमन होगा और कुटुंबों में वृद्धि होगी। हालांकि, जुआ, सट्टा या लॉटरी जैसी जगहों पर पैसे निवेश करने से बचें, क्योंकि धन हानि के संकेत हैं। सप्ताह का अंत व्यावसायिक सफलता के साथ होगा। जो योजनाएं आपने बनाई हैं, उन्हें लागू करने से लाभ मिलेगा। बजरंग बली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को अपने और अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह समय शुभ है। सप्ताह की शुरुआत में मन थोड़ा चिंतित रह सकता है और घबराहट या बेचैनी महसूस हो सकती है। सप्ताह के मध्य में ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा, लेकिन कुछ नकारात्मकता बनी रह सकती है। सप्ताह का अंत धनदायक होगा और आप मित्रों का साथ एन्जॉय करेंगे। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए लाभकारी होगा।

कन्या राशि- कन्या राशि के लिए स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी सुधार के योग हैं। हालांकि, त्वचा और नसों से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में धन का आगमन बढ़ेगा और कुटुंबों में वृद्धि के साथ यात्रा के योग भी बनेंगे। सप्ताह के मध्य में कुछ अनावश्यक खर्च हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। सप्ताह का अंत सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा और आपके मनचाहे काम पूरे होंगे। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

तुला राशि- आपके शत्रु आजकल नतमस्तक हैं और आपके सामने आने की हिम्मत नहीं कर रहे हैं। जीवन सरलता और आनंद के साथ बीत रहा है। नौकरी और व्यवसाय की स्थिति भी ठीक है, फिर भी प्रेम और संतान को लेकर मन में थोड़ा दबाव बना रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय और व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। सप्ताह के मध्य में आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन यह आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। सप्ताह का अंत थोड़ा खर्चीला हो सकता है और अकारण चिंता बनी रह सकती है, इसलिए थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है। शनिदेव को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- आपको अपने घर-परिवार पर ध्यान देने की आवश्यकता है, बाकी सब ठीक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आने वाले समय में प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी होने वाली है और व्यापार में भी उन्नति होगी। फिलहाल कुछ समय धैर्य के साथ चलें। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का साथ मिलेगा और रोजी-रोजगार में तरक्की के साथ यात्रा के योग भी बनेंगे। मध्य में व्यापार में उतार-चढ़ाव के बावजूद लाभ होगा और राजनीतिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे, शुभ समाचार मिलेंगे और यात्रा के योग बनेंगे। हरी वस्तुओं का दान करना आपके लिए कल्याणकारी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती: कुंभ, मीन और मेष राशि को कब मिलेगी राहत?

धनु राशि- आपके जीवन में शुभता बनी हुई है, लेकिन प्रेम और संतान के प्रति थोड़ा सावधान रहें। व्यापार में कुछ नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव दिख रहा है, इसलिए कार्यों की समीक्षा करना उचित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लगने या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है, अतः सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में केवल भाग्य के भरोसे कोई कार्य न करें, बल्कि स्थिति का विश्लेषण कर आगे बढ़ें; यदि संभव हो तो यात्रा टाल दें। सप्ताह के अंत में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय और राजनीतिक लाभ मिलने से एक अच्छी शुरुआत होगी। लाल वस्तु अपने पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर 2026: 14 अप्रैल से मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों को होगा लाभ

मकर राशि- मकर राशि वालों को अपने स्वास्थ्य, विशेषकर नेत्र और मुख का ध्यान रखने की आवश्यकता है। प्रेम और संतान की स्थिति में सुधार हो चुका है और व्यापार में भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त होगा और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। हालांकि, सप्ताह का मध्य भाग थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, जिसमें चोट-चपेट लगने या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है। इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं और कोई अनावश्यक जोखिम न लें। सप्ताह का अंत फिर से सामान्य हो जाएगा, जहां आप रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे और धीरे-धीरे अच्छे दिनों की ओर बढ़ेंगे। माँ काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों में इस सप्ताह स्वभावगत बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जहां आप कभी आक्रामक तो कभी ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। परिस्थितियों का विश्लेषण करके ही आगे बढ़ें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। सप्ताह के मध्य में पेट से संबंधित रोगों से परेशानी हो सकती है; जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद से बचें। सप्ताह का अंत भी स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सावधानी बरतें और वाहन धीरे चलाएं। गणेश जी की आराधना करना आपके लिए फलदायी होगा।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि यह कुछ प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी और व्यापार भी अच्छा चलेगा। सप्ताह की शुरुआत विद्यार्थियों, लेखकों, कवियों और फिल्मकारों के लिए काफी सकारात्मक रहने वाली है। मध्य में शत्रुओं द्वारा कुछ व्यवधान उत्पन्न किया जा सकता है, लेकिन अंततः शत्रुओं का शमन होगा और जीत आपकी ही होगी। सप्ताह का अंतिम भाग काफी सुखद और आनंददायक रहेगा, जिसमें नौकरी, स्वास्थ्य, दांपत्य जीवन और प्रेम- सभी क्षेत्रों में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। भगवान गणेश को प्रणाम करना आपके लिए अत्यंत शुभकारी सिद्ध होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीन राशि में चतुर्ग्रही योग 11 अप्रैल से, मेष-सिंह-तुला वालों रहें सतर्क
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!