mesh rashi me mangal gochar dega dhan labh 11 may 2026 aditya mangal rajyog sun mars conjunction 4 zodiac benefits क्या होगा जब 11 मई को मेष राशि में सूर्य और मंगल आ जाएंगे साथ? 4 राशियों के हाथ लगने वाला है बड़ा फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

क्या होगा जब 11 मई को मेष राशि में सूर्य और मंगल आ जाएंगे साथ? 4 राशियों के हाथ लगने वाला है बड़ा फायदा

Sun Mars Conjuction Benefits: 11 मई को मंगल मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दौरान सूर्य-मंगल की युति से मंगलादित्य राजयोग बनेगा जिसका लाभ कुल 4 राशियों को मिलने वाला है। 

Thu, 7 May 2026 05:54 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या होगा जब 11 मई को मेष राशि में सूर्य और मंगल आ जाएंगे साथ? 4 राशियों के हाथ लगने वाला है बड़ा फायदा

मई का महीना ज्योतिष शास्त्र में काफी खास माना जा रहा है। अगले हफ्ते ही मंगलादित्य राजयोग लगने वाला है। 11 मई 2026 को ग्रहों की चाल इस तरह से बदलेगी ये शुभ संयोग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य और मंगल ग्रह (Sun-Mars Conjunction 2026) एक ही राशि में आते हैं तो ये शुभ योग बनता है और इसका असर कई राशियों को लाभ दिलाता है। 11 मई को मंगल ग्रह का मेष राशि में गोचर होगा। इस राशि में सूर्य पहले से ही विराजमान हैं। राशिचक्र में मेष को उच्चराशि माना जाता है और ये मंगल से ही संबंधित हैं। वहीं इस राशि में सूर्य हमेशा उच्च के होते हैं। इसी वजह से मंगलादित्य राजयोग को काफी पावरफुल माना जाता है। इस योग का लाभ एक नहीं दो नहीं बल्कि कुल 4-4 राशियां उठाने वाली हैं। आइए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं।

मंगलादित्य राजयोग से होने वाला लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राजयोग से करियर और धन संबंधी सारी दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। इसी के साथ अटके हुए काम भी तेजी से रफ्तार पकड़ती है और इस वजह से जिंदगी में सुकून आता है।

जाने-माने पंडित नरेन्द्र उपाध्याय ने इस युति पर अपनी राय और सलाह दी है। उनका कहना है कि 'सूर्य और मंगल का एक साथ होना अच्छी स्थिति नहीं होती है क्योंकि अग्नि तत्व प्रबल हो जाता है। यहां पर मंगल स्वग्रही होगा और सूर्य उच्च का होगा। तो ऐसे में लोगों का साहस मिलेगा। इस दौरान रक्त से संबंधित परेशानियों में सुधार आएगा। वहीं मांसपेशियों की दिक्कत भी दूर होगी। इस दौरान पति-पत्नी के बीच हल्की दूरियां आ सकती हैं ऐसे में इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए।'

सूर्य-मंगिल की युति के दौरान करें ये 2 काम

  1. सूर्य को जल देना फलदायी होगा।
  2. हनुमान मंदिर जाकर बजरंगबली को प्रणाम करने से लाभ मिलेगा।

इन 4 राशियों को मिलेगा मंगलादित्य राजयोग या लाभ

मेष राशि

मंगलादित्य राजयोग का लाभ मेष राशि को भरपूर मिलेगा। इस राशि के जातकों को करियर और धन संबंधी कई लाभ मिलने वाले हैं। ये समय मेष राशि वालों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। प्रमोशन के मौके मिलेंगे और कुछ लोगों को मनचाहा काम मिल सकता है। अगर काफी दिनों से कहीं पैसा अटका हुआ था तो वो इस योग के दौरान ही मिल जाएगा। बिजनेस से जुड़े लोग अगर इस बीच सही फैसले लें तो अच्छा-खासा मुनाफा मिल सकता है। इस राजयोग में मेष राशि वाले जिस काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गजकेसरी योग: 18 मई को खुलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, चंद्र-गुरु की युति देगी लाभ

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को भी इस राजयोग का अच्छा-खासा फायदा मिलेगा। कहीं से अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं। धन लाभ होने के पूरे योग बनेंगे और इसकी वजह से बाकी काम भी होते दिखेंगे। जो लोग लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश में थे अब उन्हें सही रास्ता और सही मौका मिलेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा-खासा फायदा हो सकता है। सिंह राशि वालों को कोई ऐसी सफलता या जीत हासिल हो सकती है जिससे जिंदगी को एक नया मोड़ मिल सकता है। बस पॉजिटिव रहें और अच्छा सोचें।

धनु राशि

धनु राशि वाले बीते कुछ समय से जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखते आए हैं। अब किस्मत पूरी तरह से साथ देने वाली है। लंबे समय से कोई जरूरी काम अटका हुआ था तो अब वो पूरा होगा। धनु राशि वालों को इस दौरान रिस्क लेने का साहस आएगा। स्टूडेंट्स के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं उन्हें अच्छी न्यूज मिलने की पूरी संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को विदेश से अच्छा फायदा या मौका मिलेगा। ध्यान रहें कि आप ज्यादा ओवरथिंकिंग ना करें और सही दिशा में अपनी मेहनत करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई में सावधान रहें ये 4 राशियां, बुद्धि के देवता बुध होंगे अस्त, रहें सावधान

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए मंगलादित्य राजयोग कई मायनों में खास साबित होने वाला है। इस राशि के लोगों को आने वाले समय में कई अच्छे बदलाव दिखेंगे। ये बदलाव इनकी बेहतरी के लिए होंगे। प्रमोशन होने के बेहतर चांस हैं। वहीं कई लोगों को नई जॉब मिलने की संभावना है। अगर बहुत दिन से कोई काम रुका या फिर अटका हुआ था तो वो पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस राजयोग के चलते अचानक से धनलाभ भी हो सकता है। धार्मिक यात्रा के भी योग बनते दिखेंगे। कुल मिलाकर कुंभ राशि के लिए ये समय काफी अच्छा साबित होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृषभ राशि में सूर्य गोचर, 15 मई से 4 राशियों के लिए अच्छे योग, हर किसी का उपाय

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!