mithun rashi me chandrma guru yuti gaj kesari rajyog 18 may 2026 moon jupiter conjuction 5 zodiac benefits Gajkesari Rajyog 2026: 18 मई को बनेगा साल का सबसे बड़ा राजयोग, गजकेसरी योग से इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Gajkesari Rajyog 2026: 18 मई को बनेगा साल का सबसे बड़ा राजयोग, गजकेसरी योग से इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

Moon Jupiter Conjuction Benefits: 18 मई को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में चंद्र-गुरु की युति होगी जिससे गजकेसरी योग बनेगा। अब ऐसे में जानते हैं कि आधा मई खत्म होते ही किन 5 राशियों को इसका लाभ मिलने वाला है?

Wed, 6 May 2026 12:25 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gajkesari Rajyog 2026: 18 मई को बनेगा साल का सबसे बड़ा राजयोग, गजकेसरी योग से इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ

ज्योतिषीय दृष्टि से मई का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस महीने होने वाले ग्रह-नक्षत्र परिवर्तन लोगों पर गहरा असर डालेंगे। आधा मई खत्म होते ही एक ऐसा योग बनेगा जिसे काफी शुभ माना जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार 18 मई को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि इस राशि में इस वक्त गुरु पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में जब चंद्रमा और गुरु की युति (Moon-Jupiter Conjuction) होता है तो बहुत ही सुंदर योग बनता है जिसे गजकेसरी योग कहा जाता है। इस योग के दौरान कई सकारात्मक बदलाव देखे जाते हैं। 18 मई के बाद कुल 5 राशियों को इस योग का अच्छा रिजल्ट मिलने वाला है।

गजकेसरी योग से होने वाला लाभ

अब जान लेते हैं कि आखिर गजकेसरी योग किस तरह से अच्छा बदलाव लाता है। ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से गजकेसरी योग जिंदगी पर अच्छा असर डालता है। ऐसे में कई रुके हुए काम पूरे हो जाते हैं। वहीं करियर और पैसों से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के कई मौके मिलते हैं। इस योग के चलते जिंदगी में सुकून आता है, जिसकी वजह से व्यक्ति राहत की सांस ले पाता है। चंद्रमा मन को सुकून देता है और गुरु करियर-रिश्ते से जुड़ी हर दिक्कत खत्म करता है। ऐसे में चंद्रमा और गुरु की ये युति वृषभ से लेकर कर्क और कन्या समेत कुल 5 राशियों के लिए अच्छी साबित होगी।

ये 5 राशियां उठाएंगी गजकेसरी योग का लाभ

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए ये समय राहत और सुकून लेकर आने वाला है। पुराने झगड़े और मनमुटाव अब धीरे-धीरे खत्म होंगे। ऐसे में अब घर का माहौल बेहतर बनेगा। कई लोगों की उलझनें कम होंगी और इस वजह से मन शांत रहेगा। नौकरी में भी अच्छा रिजल्ट मिलने के योग बनेंगे। वहीं इस राशि के उन जातकों को अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं जो बिजनेस से जुड़े हुए हैं। ऐसे में गजकेसरी योग के दौरान वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आता दिखेगा।

कर्क राशि

इस योग के दौरान कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर और मजबूत होगी। मन भी खुश होगा। वहीं कुछ लोग ट्रैवलिंग की प्लानिंग भी कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान कई लोगों को क्लैरिटी भी मिलेगी। ऐसे में इस दौरान अच्छे फैसले लेंगे और इस वजह से आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती दिखेगी। कुल मिलाकर कर्क राशि वालों को इस योग का खूब लाभ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई में सावधान रहें ये 4 राशियां, बुद्धि के देवता बुध होंगे अस्त, रहें सावधान

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए ये समय रिश्तों और करियर में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। कन्या राशि का व्यवहार उनके फेवर में जाएगा। ऐसे में नए रिश्ते भी जिंदगी में एंट्री ले सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, अब उनकी जिंदगी में किसी खास की एंट्री होने वाली है। वहीं इस राशि के लोगों को प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की देखने को मिलेगी। इनकम के कई सोर्स बनते दिख सकते हैं। इस दौरान निवेश करना सही होगा क्योंकि ये आगे चलकर अच्छा रिजल्ट देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कन्या मासिक राशिफल: कन्या राशि वालों की जिंदगी में 1-31 मई तक क्या बदलाव आएंगे?

तुला राशि

तुला राशि के लिए ये समय जिंदगी में सही बैलेंस लाने वाला रहेगा। जीवन में चल रही परेशानियां अब धीरे-धीरे कम होंगी और इस वजह से ये लोग राहत की सांस लेंगे। सेहत अगर ठीक नहीं रही है तो अब उसमें सुधार के संकेत मिलेंगे। एक अलग तरह की ऊर्जा महसूस होगी। वहीं रिश्ते भी पहले से बेहतर होंगे। लोगों के साथ समझ अच्छी बनेगी। गजकेसरी योग तुला राशि वालों की जिंदगी में अच्छा बदलाव लाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई में जन्मे लोगों में होती हैं ये 7 क्वालिटी, पांचवी वजह से होता है खूब खर्चा

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को इस दौरान खुद को अच्छी तरीके से समझने का मौका मिलेगा। इस राशि का लोग अपनी भावनाओं और सोच को बेहतर तरीके से पहचान पाएंगे। साथ ही ये लोग अपनी सेहत को लेकर अलर्ट रहने लगेंगे और इससे रूटीन में सुधार आने की पूरी संभावना है। वहीं कुछ लोगों के लिए पुराना कोई विवाद भी सुलझ सकता है। ऐसे में मन शांत और हल्का रह सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने के पूरे चांस होंगे क्योंकि इस योग के दौरान कई नए मौके मिलेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि गजकेसरी योग का भरपूर लाभ मीन राशि वालों को मिलेगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!