budh ast may 2026 mercury combust zodiac signs impact Budh Ast 2026: मई का महीना इन 4 राशियों के लिए पड़ेगा भारी, पैसों के मामले में रहना होगा सावधान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Budh Ast 2026: मई का महीना इन 4 राशियों के लिए पड़ेगा भारी, पैसों के मामले में रहना होगा सावधान

Budh Ast Impact: मई के महीने में अस्त होते बुध का असर कई राशियों पर पड़ने वाला है। कुल मिलाकर 4 राशियां ऐसी हैं जिन पर बुध अस्त का सबसे ज्यादा प्रभाव दिखने वाला है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

Thu, 30 April 2026 09:36 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Budh Ast 2026: मई का महीना इन 4 राशियों के लिए पड़ेगा भारी, पैसों के मामले में रहना होगा सावधान

ग्रहों-नक्षत्रों में होने वाली हलचल का सीधा-सीधा असर राशियों पर पड़ता है। अगले महीने यानी मई में बुध ग्रह का असर कई राशियों पर दिखेगा। दरअसल मई के महीने में बुध सूर्य के काफी करीब हो जाएगा। ऐसे में बुध अस्त होगा। इस दौरान कई राशियों को फूंक-फूंकर कदम रखने की जरूरत है। ज्योतिष गणनाओं के आधार पर बुध अस्त का असर 28 अप्रैल से लेकर 23 मई 2026 तक दिखेगा। तो चलिए जानते हैं कि किन-किन राशियों पर इसका असर सबसे ज्यादा होगा और इससे बचने के लिए क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं?

बुध अस्त क्या है और कैसे पड़ता है इसका असर?

बुध अस्त का मतलब होता है कि बुध ग्रह सूर्य के एकदम करीब आ जाता है। ज्योतिष शास्त्र की दुनिया में इसे अस्त होना कहा जाता है। आसान सी भाषा में आप इसे समझिए कि जब जब कोई ग्रह सूर्य के ज्यादा पास चला जाता है तो उसकी रोशनी कम जाती है। ऐसे में इसे ग्रह की कमजोरी मानी जाती है और इसका असर कम होने लगता है। बुध ग्रह बुद्धि और कम्यूनिकेशन स्किल्स का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध के अस्त होते ही बुद्धि, कम्यूनिकेशन स्किल्स और बिजनेस वगैरह पर खास असर पड़ता है। इस दौरान बात को समझने में दिक्कत महसूस हो सकती है। साथ ही गलतफहमियों के बढ़ने के चांस होते हैं। साथ ही बुध अस्त के समय पैसों से जुड़ी चीजों में सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

मई में इन 4 राशियों पर पड़ेगा बुध अस्त का असर

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों पर बुध अस्त का गहरा असर पड़ेगा। इस दौरान जल्दबाजी नहीं करनी है। बिना सोच-विचार के किया गया फैसला बाद में नुकसान दे सकता है। जल्दबाजी में फैसला लेने का मन कई बार करेगा लेकिन यही पर खुद को रोकना है और धैर्य रखकर रह पहलु पर विचार करना है। बिजनेस से जुड़े काम में समझदारी दिखाने की जरूरत पड़ेगी। एक छोटी सी भी लापरवाही बड़ी मुसीबत बन सकती है। इस दौरान दूसरों की सलाह जरूर सुनें लेकिन आखिरी फैसला आपका ही होना चाहिए जोकि सोच-समझकर ही लिया जाए। आप शांत मन से जितना काम लेंगे, नुकसान उतना ही कम होगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए ये समय इमोशनल तौर पर मुश्किल भरा हो सकता है। छोटी-छोटी बात से मन को ठेस पहुंच सकती है। ऐसे में तनाव की स्थिति बनेगी। लोगों की बातों को दिल से ना लगाएं नहीं तो गलतफहमियां बढ़ती ही जाएंगी। कई बार बिना किसी वजह के भी मन उदास रह सकता है। लोगों को तुरंत रिएक्शन ना दें। धैर्य बनाकर रखें। कोशिश यही करें कि लोगों से क्लैरिटी के साथ बात हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल खत्म होते ही इन 5 राशियों की जिंदगी में आएगा सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट

तुला राशि (Libra)

बुध अस्त का असर तुला राशि पर भी पड़ेगा। इस राशि के जातकों को करियर और पैसे के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ काम में बाधा आने के चांस पूरे हैं। ऐसे में इस टाइम पीरियड में कोई भी बड़ा फैसला ना लें और ना ही इसका डिस्कशन किसी के साथ करें। खुद को शांत रखें और हर पहलु को खुद ही समझने की कोशिश करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2027 में शनि बदलेंगे राशि, मंगल की राशि गोचर, शनि साढ़ेसाती राशियों पर डबल इफेक्ट

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को इस दौरान मानसिक दबाव थोड़ा बढ़ा हुआ महसूस हो सकता है। हर काम में बार-बार बाधाएं आ सकती हैं। कई बार चीजें आपकी प्लानिंग के हिसाब से नहीं चलेंगी और इस वजह से मन में चिड़चिड़ापन रहेगा या आपकी उलझन बढ़ सकती है। ऐसे में जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और हर काम को थोड़ा समय देकर सोच-समझकर करें। धैर्य बनाए रखना इस समय सबसे जरूरी होगा। अगर आप शांत दिमाग से काम करेंगे और अपनी प्लानिंग स्थिति को ध्यान में रखकर करेंगे तो धीरे-धीरे स्थितियां संभल जाएंगी। इसी के साथ अपनी बात को क्लैरिटी के साथ सामने रखें। दूसरों की बात भी समझने की कोशिश करें। इससे कई समस्याएं खुद ब खुद आसान हो जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई 2026 में बदलेगी ग्रहों की चाल: मंगल-शुक्र समेत 4 बड़े गोचर, इन राशियों को लाभ

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!