Aaj Ka Rashifal 26 November 2025 Horoscope Today lucky zodiacs for 12 zodiacs Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 26 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 26 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 26 November 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 26 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल- 

Wed, 26 Nov 2025 07:00 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल : मेष राशि से लेकर मीन का 26 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 26 November 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। शुक्र और बुध तुला राशि में। सूर्य, और मंगल वृश्चिक राशि में। चंद्रमा मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 26 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि- सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति, व्यापार की स्थिति सब कुछ बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर, 19 दिसंबर तक इन राशियों को होगा लाभ

मिथुन राशि- चोट, चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। रिस्क बिल्कुल भी न लें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम, का साथ होगा। संतान का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की राशि में मंगल का गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

कन्या राशि- भावुक होकर कोई निर्णय न लीजिएगा। लिखने, पढ़ने में समय व्यतीत करें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बाकी सारी स्थिति अच्छी है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 26 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

धनु राशि- धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी अच्छी है और व्यापार अच्छा है लेकिन निवेश करने का रिस्क अभी मत लीजिएगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा समाज में सराहे जाएंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि-बुध की चाल मचाएगी धमाल, इन 3 राशियों को खूब मिलेगा लाभ

मीन राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा होगा। यात्रा का बहुत लाभकारी योग बनेगा। पीली वस्तु पास रखें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!