Mercury Sets on Buddha Purnima Rashifal Mercury Transit 2026 these 3 zodiacs will benefit greatly बुद्ध पूर्णिमा पर बुध अस्त, इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुद्ध पूर्णिमा पर बुध अस्त, इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

Mercury Sets on Buddha Purnima 2026 : इस साल बुद्ध पूर्णिमा के दिन बुध की चाल बदलने जा रही है। ग्रहों के राजकुमार बुध के अस्त होने से कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

Tue, 28 April 2026 06:24 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
बुद्ध पूर्णिमा पर बुध अस्त, इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

Mercury Sets on Buddha Purnima, बुद्ध पूर्णिमा पर बुध गोचर राशिफल : इस साल बुद्ध पूर्णिमा के दिन बुध की चाल बदलने जा रही है। ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर सभी 12 राशियों पर देखा जाता है। इस समय बुध उदित अवस्था में गोचर कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल की वैशाख मास की पूर्णिमा का व्रत 1 मई 2026 के दिन रखा जाएगा। ग्रहों के राजकुमार बुध के अस्त होने से कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। बुद्ध पूर्णिमा के दिन बुध का अस्त गोचर होना बेहद शुभ माना जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं ग्रहों के राजकुमार बुध के अस्त होने से किन राशि के जातकों को लाभ हो सकता है-

बुद्ध पूर्णिमा पर बुध अस्त, इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

सिंह राशि के जातकों के लिए बुद्ध पूर्णिमा पर बुध का गोचर कैसा रहेगा?

सिंह राशि के जातकों के लिए बुद्ध पूर्णिमा पर ग्रहों के राजकुमार बुध का अस्त होना बेहद शुभ माना जा रहा है। बिना ज्यादा परिश्रम के आपको सफलता हासिल होगी। इस राशि के लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हर काम में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी वालों को कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। लाइफ पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।फैमिली के साथ ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 अप्रैल से 2 मई तक के समय में इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी, होगा लाभ
ये भी पढ़ें:2 दिन बाद शुक्र गोचर से बदलेंगे इन राशियों के दिन, होगी चांदी ही चांदी

कर्क राशि के जातकों के लिए बुद्ध पूर्णिमा पर बुध का गोचर कैसा रहेगा?

बुद्ध पूर्णिमा पर ग्रहों के राजकुमार बुध का अस्त होना कर्क राशि के लोगों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। नौकरी करने वालों को अपने बॉस और कलीग्स का भरपूर साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक लाभ के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। घर के सदस्य और दोस्तों संग अच्छा समय व्यतीत करेंगे। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा।

मकर राशि के जातकों के लिए बुद्ध पूर्णिमा पर बुध का गोचर कैसा रहेगा?

मकर राशि के जातकों के लिए बुद्ध पूर्णिमा पर ग्रहों के राजकुमार बुध का अस्त होना लकी साबित हो सकता है। आपके कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी। धन का आगमन भी होगा। बिजनेस में किए गए हर प्रयास रंग लाएंगे। बिजनेस करने वालों को कोई प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है। शादी-शुदा लोगों की लाइफ में रोमांस बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने मैनेजर और दोस्तों का भरपूर सपोर्ट मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज भौम प्रदोष व्रत पर शाम 06:54 बजे से शुरू होगा शिव पूजा मुहूर्त, जानें उपाय
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में गुरु गोचर करेंगे, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!