Horoscope Venus Transit 2026 Rashifal Shukra gochar nakshatra chandra laabhkari in rashiyo ke liye Venus Transit: 2 दिन बाद शुक्र गोचर से बदलेंगे इन राशियों के दिन, होगी चांदी ही चांदी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Venus Transit: 2 दिन बाद शुक्र गोचर से बदलेंगे इन राशियों के दिन, होगी चांदी ही चांदी

Horoscope Venus Transit 2026 Rashifal Shukra gochar : शुक्र इस समय वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही चंद्र के नक्षत्र में शुक्र प्रवेश करेंगे। ऐसे में शुक्र की ये बदलती चाल कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकती है।

Sat, 25 April 2026 10:20 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Venus Transit: 2 दिन बाद शुक्र गोचर से बदलेंगे इन राशियों के दिन, होगी चांदी ही चांदी

Horoscope Venus Transit 2026 Rashifal Shukra gochar, शुक्र गोचर राशिफल : सुंदरता के कारक शुक्र का गोचर जल्द ही होने जा रहा है। शुक्र इस समय वृषभ राशि में और कृत्तिका नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिसके स्वामी ग्रह ग्रहों के राजा सूर्य माने जाते हैं। जल्द ही शुक्र ग्रह अपना नक्षत्र बदलने वाले हैं। इस बार शुक्र का गोचर चंद्र के नक्षत्र में होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्र का नक्षत्र गोचर रोहिणी नक्षत्र में 27 अप्रैल, 2026 के दिन शाम में 09 बजकर 08 मिनट पर होने जा रहा है। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं। चंद्र के रोहिणी नक्षत्र में कला और सुंदरता के कारक शुक्र का गोचर 8 मई 2026 की शाम तक होगा। ऐसे में शुक्र की ये बदलती चाल कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकती है। आइए जानते हैं शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है-

2 दिन बाद शुक्र गोचर से बदलेंगे इन राशियों के दिन, होगी चांदी ही चांदी

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर कैसा रहेगा?

चंद्र के रोहिणी नक्षत्र में शुक्र ग्रह का नक्षत्र गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए आपको नए मौके मिल सकते हैं। आपको घर के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें और कोशिश करें कि वाद-विवाद में न उलझें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल 25 अप्रैल: आज कर्क राशि के चंद्र रेवती नक्षत्र में, इन राशियों को फायदा
ये भी पढ़ें:आज से इन 3 राशियों का जीवन किसी राजा से कम नहीं, बुध गोचर से खूब होगा लाभ

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर कैसा रहेगा?

कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्र के रोहिणी नक्षत्र में शुक्र ग्रह का नक्षत्र गोचर बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है। आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। छात्रों के लिए विशेष तौर पर यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपका मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। कुछ लोग एजुकेशनल ट्रिप पर भी जा सकते हैं।

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर कैसा रहेगा?

चंद्र के रोहिणी नक्षत्र में शुक्र ग्रह का नक्षत्र गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के नए मार्ग खुलते दिखेंगे। कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में आप सक्षम रहेंगे। आप अपने दोस्तों के भरपूर सहयोग से सभी मुश्किलें आसानी से पार कर लेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल का गोचर करेगा कमाल ही कमाल, इन राशियों को होगा फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में गुरु गोचर करेंगे, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!