Rashifal Guru Horoscope Jupiter Transit in Saturn constellation 2026 these 3 zodiacs will be showered with money शनि के नक्षत्र में गुरु गोचर करेंगे, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि के नक्षत्र में गुरु गोचर करेंगे, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा

Rashifal Guru Horoscope Jupiter Transit 2026 : कुछ ही दिनों में गुरु नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। इस समय पुनर्वसु नक्षत्र में गुरु गोचर कर रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन इस बार शनि के नक्षत्र में होने जा रहा है।

Wed, 22 April 2026 11:05 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि के नक्षत्र में गुरु गोचर करेंगे, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा

Rashifal Guru Horoscope Jupiter Transit, गुरु का नक्षत्र गोचर राशिफल : समय-समय पर ग्रहों के गुरु बृहस्पति गोचर करते हैं, जो अपने साथ शुभ और अशुभ परिणाम साथ लेकर आता है। कुछ ही दिनों में गुरु नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। इस समय पुनर्वसु नक्षत्र में गुरु गोचर कर रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन इस बार शनि के नक्षत्र में होने जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 18 जून 2026 के दिन पुष्य नक्षत्र में गुरु गोचर करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र में गुरु 18 अगस्त 2026 तक विराजने वाले हैं। गुरु का ये नक्षत्र गोचर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र में गुरु के प्रवेश से किन राशियों को लाभ और किस्मत का साथ मिल सकता है-

शनि के नक्षत्र में गुरु गोचर करेंगे, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा

धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर कैसा रहेगा?

धनु राशि के जातकों के लिए शनि के पुष्य नक्षत्र में गुरु का गोचर फायदेमंद साबित हो सकती है। मन आपका शांति और प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी इंकम बढ़ने की संभावना है। वहीं, धन आगमन के योग बन रहे हैं। करियर लाइफ में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। लव लाइफ में भी रोमांस बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से इन 3 राशियों का जीवन किसी राजा से कम नहीं, बुध गोचर से खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:चंद्र की राशि में होगा गुरु गोचर 2026, इन राशियों का बढ़ेगा धन, कारोबार

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर कैसा रहेगा?

शनि के पुष्य नक्षत्र में गुरु का गोचर कर्क राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। जीवन में सुख और खुशियां बनी रहेंगी। इस दौरान आपकी आर्थिक दिक्कतें दूर हो जाएंगी। व्यापारी को व्यापार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ माना जा रहा है। करियर में सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है।

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर कैसा रहेगा?

कन्या राशि वालों के लिए शनि के पुष्य नक्षत्र में गुरु का गोचर होने से फायदा होने की संभावना जताई जा रही है। कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। कोई शुभ समाचार भी आपको मिल सकता है। वहीं, करियर से जुड़े जरूरी टास्क भी मिल सकते हैं। आप ट्रैवल भी कर सकते हैं। कुछ नए लोगों से मुलाकात होना भी संभव है। अचानक से धन लाभ हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि के राहु इन राशियों के लिए शुभ, देंगे शानदार खबर
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!