Mercury Rashifal Budh Gochar guru ke nakshatra me 11 jun se 8 august tak Mercury Transit 2026 budh upay 58 दिन तक इन राशियों की लाइफ में होंगे बड़े बदलाव, बुध गोचर से होगा जबरदस्त लाभ, जरूर करें ये 3 उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

58 दिन तक इन राशियों की लाइफ में होंगे बड़े बदलाव, बुध गोचर से होगा जबरदस्त लाभ, जरूर करें ये 3 उपाय

Mercury Rashifal Budh Gochar 2026 : बुध का नक्षत्र परिवर्तन भी सभी राशियों पर अपना इफेक्ट डालता है। जल्द ही बुध का नक्षत्र परिवर्तन गुरु के नक्षत्र में होने जा रहा है, जिससे कुछ राशियां मालामाल हो सकती हैं। 

Tue, 9 June 2026 03:52 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
58 दिन तक इन राशियों की लाइफ में होंगे बड़े बदलाव, बुध गोचर से होगा जबरदस्त लाभ, जरूर करें ये 3 उपाय

Mercury Rashifal Budh Gochar: ग्रहों के राजकुमार की चाल में बदलाव होने जा रहा है। बुध ग्रह तर्क, बातचीत और व्यापार के कारक माने जाते हैं। इस वक्त बुध आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। बुध की चाल समय-समय पर बदलती रहती है। बुध का नक्षत्र परिवर्तन भी सभी राशियों पर अपना इफेक्ट डालता है। जल्द ही बुध का नक्षत्र परिवर्तन गुरु के नक्षत्र में होने जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, लगभग 2 दिन के बाद 11 जून 2026 को सुबह में 11 बजकर 30 मिनट पर पुनर्वसु नक्षत्र में गुरु प्रवेश करने जा रहे हैं। 8 अगस्त 2026 की सुबह तक बुध इसी नक्षत्र में विराजमान रहकर गोचर करेंगे। ऐसे में बुध के इस गोचर से कुछ राशियों को बंपर लाभ हो सकता है। इस गोचर के दौरान कुछ उपाय भी बेहद लाभकारी साबित होंगे। आइए जानते हैं गुरु के नक्षत्र में बुध के गोचर करने से कौन सी राशियों को लाभ मिल सकता है-

58 दिन तक इन राशियों की लाइफ में होंगे बड़े बदलाव, बुध गोचर से होगा जबरदस्त लाभ, जरूर करें ये 3 उपाय

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु के नक्षत्र में बुध का गोचर करना कैसा रहेगा?

गुरु के नक्षत्र में बुध का गोचर मिथुन राशि आपके लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। कला से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद खास माना जा रहा है। सोशल कनेक्शन में वृद्धि होगी। धार्मिक चीजों में आपका इंटरेस्ट बढ़ेगा। काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु के नक्षत्र में बुध का गोचर करना कैसा रहेगा?

सिंह राशि के लिए गुरु के नक्षत्र में बुध का गोचर फायदेमंद माना जा रहा है। अचानक कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स और ज्यादा निखरेगी। किसी ट्रिप पर जाने का प्लान भी बन सकता है। आपके दिमाग में कई इनोवेटिव विचार आ सकते हैं।

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु के नक्षत्र में बुध का गोचर करना कैसा रहेगा?

गुरु के नक्षत्र में बुध का गोचर कन्या राशि वालों को पॉजिटिव रिजल्ट दे सकता है। इस समय स्टूडेंट्स को अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं। आपको अपने बॉस व गुरु का पूरा सपोर्ट मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त गुजरेगा। आप काफी क्रिएटिव महसूस करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु, बुध, शुक्र गोचर कर्क राशि में मचाएगा धमाल, इन राशियों पर होगी धन की बरसात
ये भी पढ़ें:16 जून से मंगल गोचर सूर्य के नक्षत्र में, इन 3 राशियों के शुरू होंगे गोल्डन दिन

बुध गोचर का प्रभाव बढ़ाने के लिए करें ये उपाय

  1. ॐ बुं बुधाय नमः, ॐ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः, ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्रों का जाप करें।
  2. बुधवार के दिन हरी साग-सब्जी या अन्न का दान करने से भी बुध देव की कृपा पा सकते हैं।
  3. बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले 11 दिन तक ये तीन राशियां रहें बेहद सावधान, इस खतरनाक योग से बढ़ेगी टेंश
ये भी पढ़ें:10 जून को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!