Weekly Horoscope (May 4-10, 2026): These Zodiac Signs to Gain Wealth, Career Growth and Big Opportunities साप्ताहिक राशिफल 4–10 मई 2026: ग्रहों का खास संयोग, इन राशियों को मिलेगा पैसा, प्रमोशन और बड़ी राहत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

साप्ताहिक राशिफल 4–10 मई 2026: ग्रहों का खास संयोग, इन राशियों को मिलेगा पैसा, प्रमोशन और बड़ी राहत

ये सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। हफ्ते की शुरुआत में ही सूर्य और बुध साथ आ रहे हैं, जिससे बुधादित्य राजयोग बन रहा है। इसके बाद शुक्र भी अपनी जगह बदल रहा है, जो पैसा, आराम और लाइफस्टाइल से जुड़ा माना जाता है।

Mon, 4 May 2026 12:33 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
साप्ताहिक राशिफल 4–10 मई 2026: ग्रहों का खास संयोग, इन राशियों को मिलेगा पैसा, प्रमोशन और बड़ी राहत

ये सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। हफ्ते की शुरुआत में ही सूर्य और बुध साथ आ रहे हैं, जिससे बुधादित्य राजयोग बन रहा है। इसके बाद शुक्र भी अपनी जगह बदल रहा है, जो पैसा, आराम और लाइफस्टाइल से जुड़ा माना जाता है। इस पूरे हफ्ते चंद्रमा वृश्चिक, फिर धनु और फिर मकर में जाएंगे। इन ग्रहों की चाल में लगातार बदलाव से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है।

आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए ये सप्ताह शुभ रहेगा

मेष राशि- मेष वालों के लिए हफ्ता बढ़िया रहने वाला है। जो काम अटका था, उसमें हलचल दिखेगी। नौकरी या बिजनेस में कुछ नया हाथ लग सकता है। पैसा भी कहीं से आ सकता है, खासकर अगर पहले कहीं अटका हुआ था। हफ्ते के आखिर में कोई काम की खबर मिल सकती है। बस बोलते वक्त थोड़ा ध्यान रखना, ज्यादा तेज या उल्टा-सीधा बोल दिया तो बात बिगड़ भी सकती है।

मिथुन राशि- मिथुन वालों के लिए यह टाइम और भी सेट लग रहा है। बुध का असर सीधा आप पर पड़ेगा। पैसे के मामले सुधर सकते हैं, पुराने लेन-देन क्लियर हो सकते हैं। नौकरी में कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है—प्रमोशन या रोल बदलने की बात। जिनकी शादी की बात चल रही है, उनके लिए भी कुछ मूवमेंट दिख सकता है। रिलेशन में भी चीजें ठीक रहने के संकेत हैं।

कर्क राशि- कर्क वालों के लिए हफ्ता हल्का और सुकून वाला रहेगा। मन शांत रहेगा, घर में भी माहौल ठीक रहेगा। काम में इज्जत और पैसा दोनों मिल सकते हैं। कुछ नया कमाने का रास्ता भी खुल सकता है। अगर कोई काम लंबे टाइम से अटका था, तो अब उसमें रास्ता निकल सकता है।

कन्या राशि- कन्या वालों के लिए मौके वाला हफ्ता है। जो लोग जॉब ढूंढ रहे हैं, उन्हें कुछ अच्छा मिल सकता है। काम में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। नया काम शुरू करने का भी मन बनेगा और उसमें हाथ डाल सकते हो। घर में माहौल ठीक रहेगा, और बच्चों की तरफ से भी कोई अच्छी खबर आ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिथुन राशि में शुक्र के प्रवेश से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

वृश्चिक राशि- वृश्चिक वालों के लिए ये हफ्ता थोड़ा गेम चेंजर टाइप हो सकता है। एक साथ कई जगह से फायदा मिल सकता है। काम में जो रुकावट थी, वो हटेगी। पैसा आने के नए रास्ते बन सकते हैं। नौकरी में भी इज्जत बढ़ेगी। कुल मिलाकर राहत वाला टाइम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध गोचर से आपके जीवन में क्या होंगे बदलाव? जानें किसे होगा फायदा-नुकसान

मकर राशि- मकर वालों के लिए भी हफ्ता सही रहेगा। काम धीरे-धीरे मन लगेगा। अगर पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो वापस मिलने के चांस हैं। घर-परिवार के साथ टाइम मिलेगा और कहीं घूमने का भी प्लान बन सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 मई को बनेगा बड़ा संयोग, इन राशियों को होगा धन और करियर में जबरदस्त फायदा

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!