Trigrahi Rajyog 2026: Powerful Planetary Alignment on May 11 to Boost Money and Career for These Zodiac Signs त्रिग्रही राजयोग 2026: 11 मई को बनेगा बड़ा संयोग, इन राशियों को होगा धन और करियर में जबरदस्त फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

त्रिग्रही राजयोग 2026: 11 मई को बनेगा बड़ा संयोग, इन राशियों को होगा धन और करियर में जबरदस्त फायदा

मई का महीना ज्योतिष के हिसाब से खास रहने वाला है। इस दौरान एक खास योग बन रहा है। 11 मई 2026 को सूर्य, बुध और मंगल एक साथ मेष राशि में आ जाएंगे। जब तीन बड़े ग्रह एक ही राशि में आते हैं, तो इसे त्रिग्रही राजयोग कहा जाता है। माना जाता है कि ऐसा संयोग अचानक बदलाव और मौके लेकर आता है।

Mon, 4 May 2026 12:07 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
त्रिग्रही राजयोग 2026: 11 मई को बनेगा बड़ा संयोग, इन राशियों को होगा धन और करियर में जबरदस्त फायदा

मई का महीना ज्योतिष के हिसाब से खास रहने वाला है। इस दौरान एक खास योग बन रहा है। 11 मई 2026 को सूर्य, बुध और मंगल एक साथ मेष राशि में आ जाएंगे। जब तीन बड़े ग्रह एक ही राशि में आते हैं, तो इसे त्रिग्रही राजयोग कहा जाता है। माना जाता है कि ऐसा संयोग अचानक बदलाव और मौके लेकर आता है। इस बार भी यही संकेत मिल रहे हैं कि कुछ राशियों के लिए यह समय सीधा असर दिखा सकता है- खासतौर पर पैसा, करियर और फैसलों में। साथ ही इस दौरान मंगलादित्य योग और बुधादित्य योग का असर भी साथ-साथ रहेगा, जिससे यह पूरा समय और ज्यादा एक्टिव हो जाता है।

आइए जानते हैं, सूर्य, बुध और मंगल के एक साथ आने से किन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि- यह योग मेष राशि में ही बन रहा है, इसलिए असर साफ दिख सकता है। काम में तेजी आएगी, जो चीजें अटकी हुई थीं, वे आगे बढ़ सकती हैं। नौकरी और बिजनेस दोनों में मौके बनेंगे। पैसों की स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं। परिवार का माहौल भी ठीक रहेगा और आने-जाने के मौके बन सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह समय नेटवर्क और कम्युनिकेशन से फायदा दिलाने वाला माना जा रहा है। नए लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा, जिससे काम के नए रास्ते खुल सकते हैं। करियर में ग्रोथ या प्रमोशन की बात भी बन सकती है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होने के संकेत हैं और आत्मविश्वास में भी फर्क दिखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आने वाले 7 माह इन 5 राशियों के लिए महत्वपूर्ण, सूर्य, मंगल, शनि देंगे शुभ फल

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय मेहनत का रिजल्ट देने वाला लग रहा है। काम का असर सीधे दिखेगा और इनकम बढ़ने के मौके बन सकते हैं। बड़े काम या डील फाइनल होने की स्थिति बन सकती है। बाहर से जुड़े कामों में भी फायदा मिलने के संकेत हैं। हेल्थ में भी थोड़ा सुधार महसूस हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत? जानिए सही समय और उपाय

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए करियर के मामले में यह समय आगे बढ़ाने वाला माना जा रहा है। नई नौकरी या बेहतर ऑप्शन सामने आ सकते हैं। बिजनेस में ट्रैवल या नए कॉन्टैक्ट से फायदा हो सकता है। पैसों से जुड़ी दिक्कतें कम होने लगेंगी और रुके काम धीरे-धीरे पूरे होंगे।

धनु राशि- धनु राशि के लिए यह योग थोड़ा भाग्य का साथ देने वाला दिख रहा है। अचानक पैसा मिलने या कोई फायदा होने की संभावना बन सकती है। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा और जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। घर का माहौल बेहतर रहेगा और मन थोड़ा शांत महसूस करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध गोचर से आपके जीवन में क्या होंगे बदलाव? जानें किसे होगा फायदा-नुकसान

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!