शुक्र की चाल करेगी कमाल, मंगल के नक्षत्र में गोचर से इन राशियों को होगा बंपर लाभ
Horoscope Shukra Gochar Venus Rashifal Venus Transit 2026 : इस समय शुक्र वृषभ राशि में बैठे हुए हैं और रोहिणी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में एंटर करने वाले हैं। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल हैं।

Horoscope Shukra Gochar Venus Rashifal, शुक्र का नक्षत्र गोचर : समय-समय पर शुक्र अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं। शुक्र का राशि ही नहीं नक्षत्र परिवर्तन भी खास महत्व रखता है। शुक्र के नक्षत्र में बदलाव होने से मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखा जाता है। कुछ के लिए शुक्र का गोचर अच्छी खबर लेकर आता है तो कुछ राशियों के लिए समय थोड़ा सा मुश्किल भरा भी साबित हो सकता है। इस समय शुक्र वृषभ राशि में बैठे हुए हैं और रोहिणी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में एंटर करने वाले हैं। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 8 मई 2026 के दिन शाम में 09 बजकर 51 मिनट पर शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में शुक्र का गोचर 19 मई तक रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने से किन राशियों को खुशखबरी मिल सकती है-
शुक्र की चाल करेगी कमाल, मंगल के नक्षत्र में गोचर से इन राशियों को होगा बंपर लाभ
सिंह राशि के लिए शुक्र का गोचर कैसा रहेगा?
शुक्र के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने से सिंह राशि के लोगों को फायदा हो सकता है। कोई नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। नौकरी पेशा लोगों को बॉस का साथ मिलेगा। साथ ही दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। वहीं, अपने लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
कन्या राशि के लिए शुक्र का गोचर कैसा रहेगा?
कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी माना जा रहा है। व्यापार के क्षेत्र में मुनाफा होने के योग हैं। परिवार के सदस्यों के साथ वक्त बिताना अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता लाने के लिए जीवनसाथी के साथ बैठकर बातचीत करें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि के लिए शुक्र का गोचर कैसा रहेगा?
शुक्र का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुभ माना जा रहा है। परिवार में सुख और खुशहाली का माहौल रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने के योग हैं। इस दौरान आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। दोस्तों या परिजनों से चल रही मतभेद खत्म होगी। किसी विशेष यात्रा पर भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन