Weekly Horoscope 3-9 May 2026 Rashifal Weekly Lucky zodiacs Future Predictions 3 से 9 मई तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र, सूर्य, बुध की चाल कर देगी मालामाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

3 से 9 मई तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र, सूर्य, बुध की चाल कर देगी मालामाल

Weekly Lucky zodiacs, Weekly Horoscope : ग्रहों की चाल से 3-9 मई का सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं, 03 से 09 मई का सप्ताह क्या आपके लिए लकी साबित होगा या नहीं और वो भी कैसे- 

Sun, 3 May 2026 11:03 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
3 से 9 मई तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र, सूर्य, बुध की चाल कर देगी मालामाल

Weekly Horoscope 3-9 May 2026, साप्ताहिक राशिफल: ग्रहों की चाल के अनुसार, इस हफ्ते के राशिफल का आंकलन किया जाएगा। 03 मई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में कई राजयोग का संयोग रहेगा। मेष राशि में सूर्य-बुध का प्रवेश बुधादित्य राजयोग बनाएगा, जो बेहद ही लाभकारी माना जाता है। वहीं, शुक्र के वृषभ राशि में गोचर करने से मालव्य और विपरीत राजयोग बनेगा। ये राजयोग पूरे सप्ताह रहने वाला है। इसके साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। 3 से 9 मई के दौरान गुरु मिथुन राशि में, शनि और मंगल मीन राशि में, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा वृश्चिक, धनु और मकर राशि में रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं 3 से 9 मई का सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा-

3 से 9 मई तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र, सूर्य, बुध की चाल कर देगी मालामाल

कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा 3 से 9 मई का ये सप्ताह?

कर्क राशि वालों के लिए 3 से 9 मई का सप्ताह बेहद ही शुभ रहने वाला है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। शेयर बाजार में निवेश करना फलदायी रहेगा। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। सूझ-बूझ के साथ करियर के जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मायावी ग्रह केतु का गोचर देगा लाभ ही लाभ, इन 3 राशियों पर बरसेगी पॉजिटिव एनर्जी
ये भी पढ़ें:जल्द लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, धरती पर इतने देर तक रहेगा अंधेरा

मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा 3 से 9 मई का ये सप्ताह?

3 से 9 मई का सप्ताह मेष राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा। आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे। करियर में सफलता मिलेगी। साथ-साथ दोस्तों का सपोर्ट भी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहेगा। साथ ही धन-लाभ के योग भी दिखाई दे रहें हैं।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा 3 से 9 मई का ये सप्ताह?

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 3 से 9 मई का सप्ताह लाभदायक माना जा रहा है। रुका हुआ धन भी मिल सकता है। इस राशि के लोगों का पूजा-पाठ में मन लगेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। वहीं, यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपका भाग्य साथ देगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:चंद्र गोचर शनि जयंती पर, इन राशियों की चांदी जैसी चमकेगी किस्मत
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!