march vivah muhurat 2026 shaadi season in march this year 8 auspicious dates for marriage kharmas start date March Vivah Muhurat 2026: मार्च में शुभ हैं विवाह के लिए ये 8 तारीखें, जानें किस दिन से लगेगा खरमास?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

March Vivah Muhurat 2026: मार्च में शुभ हैं विवाह के लिए ये 8 तारीखें, जानें किस दिन से लगेगा खरमास?

हिंदू धार्मिक मान्यता के आधार पर अगर शुभ तारीख और मुहूर्त में शादी होती हैं तो इसे सुखद वैवाहिक जीवन की आधारशिला माना जाता है। जानें मार्च के महीने में शादी के लिए कौन-कौन सी तारीख शुभ मानी जा रही है?

Sat, 21 Feb 2026 12:18 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
March Vivah Muhurat 2026: मार्च में शुभ हैं विवाह के लिए ये 8 तारीखें, जानें किस दिन से लगेगा खरमास?

Vivah Shubh Date For Marriage: विवाह किसी की भी जिंदगी का सबसे खास और पवित्र बंधन में से एक होता है। ऐसे इस शुभ दिन और मुहूर्त पर ही करना महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के आधार पर सही तिथि और अनुकूल ग्रह-नक्षत्रों में संपन्न होने वाली शादी में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही ये रिश्ते में स्थिरता भी लेकर आता है। शादी के लिए शुभ मुहूर्त चुनते वक्त ज्योतिष पंचांग, तिथि, नक्षत्र और लग्न का ध्यान विशेष रूप से रखते हैं। ऐसा इसलिए होता है ताकि दांपत्य जीवन की शुरुआत मंगलमय हो। लोग ज्योतिष से परामर्श लेकर ही सही समय और दिन का चुनाव करते हैं। बात की जाए मार्च के महीने की तो इसमें कुल 8 तारीखें ऐसी पड़ रही हैं जो विवाह के लिए सही हैं। नीचे जानें इन तारीखों के बारे में-

मार्च में शादी के शुभ महीने

हिंदू धर्म में सही मुहूर्त और तारीख पर हुई शादी को खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की अच्छी शुरुआत माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसी शादियां सात जन्मों के वादे से शुरू होती हैं। इस साल शादी के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। मुहूर्त कैलेंडर के आधार पर इस साल सिर्फ 8 महीनों में ही शादी के लिए शुभ मुहूर्त हैं। जनवरी में शादियां नहीं हुई हैं। वहीं अब अगस्त, सितंबर और अक्टूबर के महीने में कोई भी मुहूर्त नहीं होगा। शादी के लिए बाकी महीनों में शुभ मुहूर्त देखा जा सकता है। बात की जाए अगले महीने यानी मार्च की तो इसमें कुल 8 शुभ तारीखें पड़ रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25 या 26 फरवरी जानें बरसाना और नंदगांव में कब खेली जाएगी लट्ठमार होली?
ये भी पढ़ें:होलाष्टक 2026: करें इन पावरफुल मंत्रों का जाप, जानें भगवान नरसिंह के 108 नाम
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: हाथ की इस रेखा से जानें क्या किस्मत में लिखा है 2 शादी?

मार्च में पड़ने वाली शुभ तारीखें

मुहूर्त कैलेंडर के अनुसार मार्च में 2, 3, 4, 7, 8, 9, 11 और 12 तारीख को ही शादी के लिए शुभ मुहूर्त हैं। 15 मार्च के बाद खरमास लग जाएगा और इस दौरान शादियां या फिर कोई भी मंगल काम नहीं होता है। खरमास अप्रैल के मिड में खत्म होगा और इसके बाद ही शादी के लिए फिर से शुभ मुहूर्त और तारीखें निकलेंगी। बात की जाए फरवरी महीने के बचे हुए दिनों की तो 21, 24, 25 और 26 तारीख को शादियों के लिए शुभ माना जा रहा है। हालांकि इसी बीच होलाष्टक शुरू होने वाला है। ऐसे में 24, 25 और 26 फरवरी वाली शादियों को सोच-समझकर ही करना होगा। इस दौरान पंडित द्वारा बताई सावधानी को बरतना चाहिए। बता दें कि होलाष्टक 8 दिन के लिए पड़ता है जोकि होली से पहले आता है। इस दौरान कोई भी मांगलिक काम नहीं किया जाता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!